September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

फसलों के पंजीयन नही होने से किसान परेशान,,,त्रुटि सुधार हेतु राजपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राजपुर तहसील क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एगीस्टेक पोर्टल में लगातार हो रही तकनीकी त्रुटियों के कारण उपार्जन केंद्रों में धान बेचने से पहले रकबा एवं फसल सुधार कराना आवश्यक हो गया है। इसी के चलते किसान रोज़ाना तहसील कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

   जब से धान खरीदी प्रारंभ हुई तब से अब तक किसान अपने रकबा चढ़वाने एवँ फसलों का पंजीयन कराने लगातार तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी दर्जनों किसान राजपुर एसडीएम कार्यालय में शासन से प्राप्त वन भूमि के पट्टा की जमीन में लगाये गए फसल पंजीयन नहीं होने की शिकायत लेकर पहुँचे।उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विगत चार पाँच वर्षों से वन भूमि की पट्टे में धान की फसल लगाकर बेचते आये हैं।इस वर्ष हमारी फसलों का गिरदावरी होने के बाद भी लगभग दो सौ किसानों का राजस्व भूमि में पंजीयन होने के बाद वन भूमि की फसल का पंजीयन नहीं किया जा रहा है जिससे किसान अत्यंत परेशान हैं।उन्होंने इस मामले में पाँच दिवस के भीतर समस्याओं का समाधान करने की माँग करते हुए कहा कि हम पुर्व की भांति इस वर्ष भी अपने फसलों को बेच सके और लिए हुए कर्ज को चुका सके।

         किसानों ने बताया कि पोर्टल में पंजीयन कराने के बावजूद कई खसरा नंबरों में धान की जगह मक्का जैसे अन्य फसल दर्ज दिख रहा है, वहीं कई किसानों का रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है। इस वजह से उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री करना संभव नहीं हो पा रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!