July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति लाने दिए निर्देश,,,किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक में पंजीयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन, राजस्व पखवाड़ा, तेन्दूपत्ता संग्रहण, आयुष्मान कार्ड, पशुधन विकास विभाग सहित प्रधानमंत्री आवास तथा स्वास्थ्य की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अविवादित नामांतरण, सीमांकन और बंटवारे के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व पखवाड़ा की अद्यतन जानकारी लेते हुए पखवाड़ा का लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि शत-प्रतिशत लंबित राजस्व मामलों का सुगमता से समाधान हो सके। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल से जुड़ी समस्याओं का तत्काल चिन्हांकन कर उनका स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने को कहा, ताकि ग्रीष्मकाल के दौरान आम नागरिकों को पानी की किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


         बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन आवासों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत, पूर्ण और अपूर्ण आवासों की जानकारी लेते हुए लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर उनके पक्के मकान का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ अंचलों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने को कहा साथ ही आयुष्मान भारत योजना तथा वय वंदन योजना के तहत बचे हुए हितग्राहियों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।
         कलेक्टर श्री कटारा ने पशुओं के टीकाकरण तथा आगामी सीजन के लिए खाद-बीज भण्डारण की स्थिति की जानकारी ली। आगामी तेंदूपत्ता संग्रहण के तैयारियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी संग्रहण कार्य में लगायी गई है, वे कर्मचारी अपने कार्य क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली अवैध आवक को रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।


         कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जिले में एग्रीस्टैक के तहत किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं के माध्यम से किसानों को एग्रीस्टैक पंजीयन के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दें। किसानों को अवगत कराया जाए कि यदि उनका एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं हुआ, तो भविष्य में कृषि विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने, जैसे खाद-बीज प्राप्त करने और अपनी फसल या धान का विक्रय करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
         कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि ग्राम स्तर पर आयोजित बैठकों में भी किसानों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताएं कि एग्रीस्टैक केंद्र सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा एक डिजिटल इकोसिस्टम है। इसके तहत किसानों का एक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है और प्रत्येक किसान को आधार कार्ड की तर्ज पर एक यूनिक फार्मर आईडी दी जा रही है। इस आईडी में किसान की पहचान, भूमि का रिकॉर्ड, फसल की जानकारी और बैंक खाते का विवरण लिंक होता है। इससे किसानों को बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती और उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, खाद-बीज सब्सिडी और समर्थन मूल्य पर धान बेचने जैसी सुविधाओं का लाभ एक क्लिक में आसानी से मिल जाता है। उन्होंने इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर सभी किसानों का पंजीयन करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल,  चेतन बोरघरिया, आर.एन. पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!