September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

निजी स्कूलों की मनमानी और अवैध वसूली के खिलाफ NSUI की पहल,,,विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…

बलरामपुर/राजपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में आज निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही आर्थिक अनियमितताओं और अभिभावकों के शोषण के विरुद्ध विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

      संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदित्य जायसवाल (विभु) के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन में निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष लिए जा रहे अवैध री-एडमिशन शुल्क पर तत्काल रोक लगाने की माँग की गई है। इसके साथ ही, स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर ड्रेस, किताबें और अन्य शिक्षण सामग्री स्कूल के ही निर्धारित काउंटरों से ऊँचे दामों पर खरीदने के लिए बनाए जा रहे दबाव का कड़ा विरोध किया गया है।

         आदित्य जायसवाल (विभु) ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा को व्यापार बना चुके हैं। बाजार से कई गुना अधिक कीमतों पर सामग्री बेचना और हर साल प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली करना शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं।

       NSUI ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर इन समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई और अभिभावकों को राहत नहीं मिली, तो संगठन उग्र जिला स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

       इस अवसर पर सूर्यकांत (जिला महासचिव), पंकज ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष), विशाल, चंद्रप्रकाश, उत्कर्ष, अस्मित, सुरेंद्र, रंजीत एवं अन्य छात्र नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!