September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
क्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर पंचायत कुसमी में प्रत्याशी द्वारा फर्जी मतदान कराने की कोशिश,,,जिला निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करने के दिये निर्देश…

बलरामपुर/कुसमी। नगर पंचायंत कुसमी के रिटर्निंग अधिकारी श्री करूण डहरिया ने जानकारी दी है कि नगर पंचायत कुसमी के मतदान केंद्र क्रमांक 10 में निर्दलीय प्रत्याशी शादाब अंसारी के द्वारा वार्ड क्रमांक-10 की पंजीकृत मतदाता जुबेदा बीबी के नाम से किसी अन्य महिला को वोट डलवाने के उद्देश्य से मतदान केंद्र लेकर पहुंचा। उक्त महिला बुर्का पहनी हुई थी जैसे ही उसने मतदाता पर्ची मतदान अधिकारी को दिया मतदान अधिकारियों के साथ उपस्थित अन्य प्रत्याशियों एवं मतदान अभिकर्ताओं को संदेह हुआ। पहचान पत्र की मांग किए जाने पर शादाब अंसारी एवं उक्त महिला घबरा गए। महिला घबराकर बाहर की ओर भागी, बाहर मोटर साइकिल में एक शख्स इंतजार कर रहा था। जो महिला को बिठाकर वहां से भाग गया। उक्त घटना की शिकायत तत्काल रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कुसमी श्री करुण डहरिया को दी गई। रिटर्निंग अधिकारी श्री करूण डहरिया मतदान केंद्र पहुंचकर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा को अवगत कराया। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। लोक परिशांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते देख अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुसमी द्वारा शादाब अंसारी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!