July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

यादराम हिरवानी ने की विधानसभा बिलाईगढ़ की दावेदारी,,,संगठन के कई पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवाएं…

बिलाईगढ़/मोहन लहरे। विधानसभा चुनाव जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही दावेदार अपने अपने तरीके से दावेदारी पेश करने की जोर अजमाईस कर रहे हैं। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी ने भी कांग्रेस से टिकट की मांग के लिए अपना आवेदन ब्लाँक अध्यक्ष के पास जमा कर दिये है। विधानसभा बिलाईगढ़ के लिए सामाजिक कार्यकर्ता यादराम हिरवानी ने 19 अगस्त को ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू के पास कांग्रेस की टिकट के लिए अपना आवेदन जमा कर दिए हैं। यादराम हिरवानी ने संवाददाता को बताया कि जीवन में बचपन से ही संघर्ष भरी जिंदगी के बीच कभी हार न मानने वाली सकारात्मक एवं सहयोगी विचार धारा के ब्यक्ति है। बचपन से ही पिता गुजर जाने के बाद भाई ने पालन पोषण किया है। 6 वी से 8 वी तक बकरी चराने की काम किया तथा साथ साथ 9 वी 10 वीं की पढ़ाई की व दूसरे की गाय चराने की काम किया। कक्षा 12 वीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में छात्र संघ के नेतृत्व किया। श्री हिरवानी ने आगे बताया कि बी टी आई करने महासमुंद चला गया वहाँ भी छात्रावास की मुखिया बन कर संगठन की नेतृत्व किया। बी टी आई करने के बाद पुनः शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़ में स्नातक किया। उसके बाद शिक्षा कर्मी वर्ग 3 के पद पर भारतपुर, देवरहा, लुकापारा फिर छपोरा में शासकीय सेवा किया। सन 2006 से 2012 तक शिक्षा कर्मी संघ विकास खंड बिलाईगढ़ का नेतृत्व अध्यक्ष बनकर किया। इसके बाद 2012 से 2022 तक शिक्षक समुदाय के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्य किया। सन 2022 से अब तक प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संघ के ब्लाँक अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ने आगे बताया कि 2006 से 2009 तक सतनामी समाज विकासखंड बिलाईगढ़ के अध्यक्ष रहे। सन 2012 से 2023 तक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गिरौदपुरी मेला विकास समिति के सदस्य बनाया गया।वर्तमान में यादराम हिरवानी की पत्नी शीतल हिरवानी ग्राम पंचायत छपोरा की सरपंच है। सन 2006 से 2008 शीतल हिरवानी के नाम पर बिलाईगढ़ मुख्यालय में न्यूज पेपर की एजेंसी के रूप में भी कार्य किया। खेल कूद, सामाजिक, राजनीतिक,सांस्कृतिक मंच में क्षेत्र में बोल चाल में भी प्रखरवर्ता है। भाजपा शासन में भी आरक्षण कटौती, शिक्षा कर्मी के बैनर तले  विभिन्न मुद्दों को लेकर शासन को घेरने का काम किया है। यदि उनको टिकट मिलता है तो निश्चित कांग्रेस की विजय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!