November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

जल जीवन मिशन में खुलकर भ्रष्टाचार,ग्रामीणों में आक्रोश,,,ग्राम पंचायत मिड़मिड़ा में पानी टंकी के लिए प्रस्तावित बोर में मोटर की जगह लगा दिया हैंडपंप…

रायगढ़/मोहन लहरे। ग्राम पंचायत मिड़मिड़ा में वर्तमान सरपंच और सचिव की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों द्वारा जल जीवन मिशन में बरती जा रही लापरवाही और ग्राम पंचायत के अन्य विकास कार्य में किया जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर मुखर हो गए हैं तथा पंचायत में चल रहे गड़बड़ झाले की पोल खोलते हुए कड़ी कार्यवाही करने जल्द ही उच्च अधिकारियों से मुलाकात करने की बात बोल रहे हैं।
    शनिवार की शाम एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत मिड़मिड़ा में निर्मित पानी टंकी में जल भराव के लिए प्रस्तावित बोर खनन के बाद बोर में मोटर न लगाकर, हैंड पंप (बोरिंग) लगा दिया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं कि इतनी ऊंचाई पर स्थित हजारों लीटर की विशालकाय पानी टंकी को क्या हैंडपंप से पानी भरा जाएगा।


     इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने पंचायत पहुंच कर इसकी तहकीकात की तो उन्हें पता चला कि पानी टंकी चालू हालत में है तथा एक अन्य बोर के माध्यम से पानी टंकी में जल भराव होता है। ऐसे में अगर जल भराव के लिए पहले से बोर की व्यवस्था है तो पानी टंकी के ठीक नीचे खनन कर बोरिंग की क्या आवश्यकता थी।टंकी से सीधे एक पाइप कनेक्शन भी नीचे दे सकते थे जिससे 24 घंटे पानी उपलब्ध होती। वही ग्रामीणों द्वारा पंचायत में हुए विकास कार्यों की सूची कार्य का नाम और लागत राशि का ब्यौरा भी उपलब्ध कराया गया है जिसमें जल व्यवस्था,पानी टंकी और बोर के लिए लाखों रुपए आहरण किए गए हैं। तथा ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत द्वारा कागजों में मुक्ति धाम निर्मित कर पैसे की बंदर बांट कर ली गई है। तथा पंचायत में जो मुक्तिधाम है उसे 5 वर्ष पहले पूर्व सरपंच के कार्यकाल में बनाया गया था। इसी तरह दवा छिड़काव के नाम पर आहरण की गई राशि का कार्य बोगस बताया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो गांव में कहीं भी दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। गांव में निर्मित मितानीन भवन भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने आगे कहा कि गांव की तमाम समस्या और गड़बड़ झाले को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है जल्द पुख्ता प्रमाण के साथ ग्रामवासी जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!