July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ईवीएम को लेकर कार्यशाला का आयोजन,,,इस बार एक ही ईवीएम मशीन M2 से होगा अध्यक्ष सहित पार्षदों का मतदान…

राजपुर। नगरीय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी राजपुर कार्यालय में सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में ईवीएम से मतदान को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस बार एक ही ईवीएम M2 से अध्यक्ष सहित पार्षदों के लिए मतदान किया जाएगा।
          राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर धनसी यादव एवं उमेश वर्मा ने ईवीएम की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए इस बार M2 ईवीएम से मतदान होगा। इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेबल में अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने बटन दबाना होगा,और इस प्रक्रिया की पुष्टि बीप की छोटी आवाज से होगी। इसके बाद, पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में उम्मीदवार के सामने बटन दबाने पर बीप की लंबी आवाज सुनाई देगी, जिससे मतदान की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी मिलेगी।
          इस पूरे प्रक्रिया की जानकारी नगरीय निकायों के हर वार्ड में डेमो ईव्हीएम मशीन के माध्यम से लोगों को दी जा रही है और उनके शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे भी मतदाताओं को जागरूक कर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों को हैंडसऑन कराकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।


         कार्यशाला में बताया गया कि नगरीय निकायों में प्रत्येक मतदाता दो पदों अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अपना मतदान करेगा। मतदाता क्रमशः दो पदों के लिए एक एक करके मतांकन करेगा। मतदाता द्वारा दो मत डालते ही ’’सीयू’’ ’’बीयू’’ के बल्ब एक बीप की आवाज के साथ बंद हो जायेंगे। इस प्रकार मतदाता का मत अंकित हो जायेगा और अगले मतदाता के लिए मत जारी किया जा सकेगा। मतदाता के लिए यह बंधनकारी नहीं है कि वह किस क्रम में मतदान करे। वह दो पदों में से किसी भी पद के लिए मतांकन कर सकता है। मतदाता के लिए यह भी बाध्यकारी नहीं है कि वह दोनों पदों के लिए मतदान करे ही। यदि वह केवल एक पद के लिए मतदान करना चाहे तो वह ऐसा कर सकता है। ऐसे में केवल एक मत अंकित होने पर मशीन से अगले मतदाता के लिए मत जारी नहीं हो सकेगा। इसलिए, मतदाता केवल एक मत अंकित करने की स्थिति में मशीन के सबसे नीचे (या आखिरी ’’बीयू’’ के सबसे नीचे) ’’एंड’’ बटन दबायेगा। इस प्रकार मशीन से अगले मतदाता के लिए मत जारी हो सकेगा। यदि मतदाता केवल एक पद के लिए मतदान करे और ’’एंड’’ बटन न दबा पाये तब मतदान अधिकारी ’’सीयू’’ का पावर बटन बंद करके दोबारा चालू करेगा और मतदान प्रक्रिया जारी रखेगा। यदि मतदाता किसी भी पद के लिए मतदान न करे तब भी वह ’’एंड’’ बटन दबा कर जा सकता है।कार्यशाला के दौरान प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार साथीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!