July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंदिर परिसर में हुआ डांडिया कार्यक्रम,,,विधायक सहित महिलाएं युवतियां व बच्चों ने भक्ति गानों पर किया जमकर नृत्य…

राजपुर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां महामाया मंदिर प्रांगण में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेशरी पैकरा ने शामिल होकर डांडिया नृत्य का आनंद लिया।

     राजपुर नगर में पहली बार नवरात्र के अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं वह बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय महिला द्वारा आयोजित इस डांडिया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समरी विधायक श्रीमती उद्धेशरी पैकरा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज भाजपा महामंत्री संजय सिंह विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि कला भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

   डांडिया कार्यक्रम में पहुँची सामरी विधायक श्रीमती उद्धेशरी पैकरा ने सर्वप्रथम माँ।महामाया का दर्शन मर पूजा अर्चना की जिसके पश्चात डांडिया कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।कार्यक्रम के आयोजकों ने डांडिया नृत्य के लिए व्यापक तैयारियां की थी जिसमे राजपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के महिलाओं व युवतियों सहित बच्चों ने भारी संख्या में शामिल होकर डांडिया डांडिया कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

      डांडिया नृत्य के दौरान पुरुष्कार भी दिया गया।इस कार्यक्रम में महिलाओं युवतियों एवँ बच्चों ने चार ग्रुप बनाकर पुरस्कार प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां प्रथम स्थान पर आए ग्रुप को आयोजन समिति द्वारा ₹2100 का नगद पुरस्कार द्वितीय स्थान पर आने वाले को ₹1100 एवं तृतीय स्थान आने वाले को ₹900 का पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावे इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य लोगों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।वहीँ कार्यक्रम में आगन्तुक सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

       इस अवसर पर उपस्थित सामरी विधायक श्रीमती उद्धेशरी पैकरा ने कहा कि महामाया मंदिर प्रांगण में हमारी माताओं बहनों की जो उत्साह दिख रहा है यह माता का ही आशीर्वाद है जो आज हम लोग माता के दरबार में गरवा नृत्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के आयोजक प्रियंका यादव ने बताया कि गरवा के इस कार्यक्रम को हमने बहुत मेहनत व सिद्दत से कम समय में ऑर्गनाइज किया है। कार्यक्रम में राजपुर की महिलाएं बहनें इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए हैं यह गौरव की बात है।

      इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक प्रियंका यादव सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के निर्मला शर्मा नेहा चौबे जवाहर पैकरा शोभा यादव अमृता सोनी स्नेहलता सोनी नीलम सोनी श्वेता केशरी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन उमा पांडेय ने किया।माँ महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित डांडिया के इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!