
बलरामपुर/सरगुजा। जिले के एसपी कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ एएसआई के पत्नी ने अपने पति की जमकर पिटाई की जिससे वह घायल हो गया।पत्नी का आरोप है कि उसके पति शराब के नशे में बेटी और पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था।वहीँ घायल पति ने अपने पत्नी पर जेवरात नही दिलाने पर मारपीट का आरोप लगाया है।

घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। बलरामपुर SP कार्यालय के शिकायत शाखा में पदस्थ एएसआई प्रशांत कुमार प्रकाश शुक्रवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी और बेटी से विवाद करने लगा और उसने अपनी बेटी से मारपीट शुरू कर दी। लंबे समय से प्रताड़ित हो रही पत्नी प्रियंका ने जब बेटी से मारपीट होते देखा, तो उसके सब्र का बांध टूट गया।उसने अपने पति ASI प्रशांत की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में प्रशांत कुमार प्रकाश के चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं।
वहीँ इस मामले में Asi प्रशांत कुमार प्रकाश ने कहा कि उसने पत्नी को गोल्ड ज्वेलरी नहीं दिलाया इस कारण उसने विवाद किया। जब वो सो रहा था, तब पत्नी ने हमला कर मारपीट की है। आपको बता दे कि Asi प्रशांत कुमार प्रकाश की पत्नी अम्बिकापुर में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है।



