September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासुरजपुर

नाली निर्माण के दौरान निकाले गए मलवे के बदबु से वार्डवासी परेशान,,,सीएमओ के ऊपर लगाया मनमानी का आरोप…

राजपुर। इन दिनों वार्ड क्रमांक 04 के वार्डवासी नाली के गंदगी व बदबू से परेशान हैं। नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण के दौरान नाली से निकाले गए मलवे को सड़क पर ही छोड़ दिया जिससे वहाँ के रहवासियों को मलवे से निकल रहे बदबु से जीना दूभर हो गया है।आक्रोशित वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है।
मामला राजपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 04 का है जहाँ पटेल चौक से माँ महामाया मंदिर जाने वाली सीसी सड़क के किनारे बनी नाली को नगरीय प्रशासन ने करीब 10 दिनों पुर्व नाली निर्माण के लिए साफ सफाई कराया गया था।नाली सफाई के दौरान नाली से निकली मलवा को नाली के किनारे ही सीसी सड़क पर छोड़ दिया गया।तीन चार दिनों बाद नाली निर्माण का कार्य भी बंद हो गया जो अब तक प्रारम्भ नही किया जा सका है। वहीँ नाली से निकाले गए मलवे अब वार्ड वासियों के लिए मुसीबत बन गई है नाली के मलवे से आ रही दुर्गंध के कारण वार्ड वासियों का रहना दुभर हो गया है।वहीँ मलवे के कारण सीसी सड़क पर लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

     वार्ड पार्षद पुरनचंद जायसवाल का कहना है कि विगत एक वर्षों से वार्ड क्रमांक 4 में नाली से वार्ड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के स्थानीयों एवं मेरे द्वारा कलेक्टर को भी इसकी जानकारी दी गई थी जिसके बाद आनन-फानन में नगरीय प्रशासन द्वारा नाली निर्माण प्रारंभ कराया गया था। उन्होंने नगर पंचायत अधिकारी के ऊपर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ के मनमानी से आज तक नाली निर्माण नहीं हो पाया है। वार्ड पार्षद पुरनचंद जायसवाल ने बताया कि 60 मीटर ढक्कन सहित नाली निर्माण पास हुआ है नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के बाद उसे बंद कर दिया गया। नाली से निकाले गए मलवे के बदबू से वार्ड वासी काफी परेशान है।
     वार्ड वासी अभिषेक तिवारी ने कहा कि नाली के मलवे से आ रही बदबू के कारण एक न एक दिन यहां हैजा जैसे बीमारी फैलेगी तब जाकर नगर पंचायत नींद से जगेगा।उसने कहा कि नाली के बदबु से लोग इस कदर परेशान हैं कि लोग खाना भी ठीक से खा नही पाते।

देखें वीडियो


    वहीँ इस मामले में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा ने बताया कि शादी ब्याह होने के कारण मजदूर नहीं मिलने से कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है सोमवार से नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा एवं आज से ही नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा नाली से निकाले गए मलवे को हटाने का कार्य कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!