July 29, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’कलेक्टर के निर्देश पर नपं राजपुर में महिलाओं की बैठक,सीएमओ ने दी लैंगिक उत्पीड़न की जानकारीगलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआत
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

ज्ञानी पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में लगी आग,,,पेट्रोल पंप कर्मियों व वन विभाग की सतर्कता से बड़ी घटना टली…

राजपुर। कुसमी मुख्य मार्ग में ज्ञानी पेट्रोल पंप के पास लगे सागौन प्लांटेशन में असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगा देने से आग भड़कते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंच गई।आनन फानन में ज्ञानी पेट्रोल पंप के मालिक व कर्मचारियों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।


     राजपुर कुसमी मुख्य मार्ग में कोटागहना में स्थित ज्ञानी पेट्रोल पंप के पास लगे सागौन प्लांटेशन में आगजनी की घटना सामने आई है। सागौन प्लांटेशन के सूखे झाड़ियों में लगी आग फैलते हुए वहाँ स्थित ज्ञानी पेट्रोल पंप तक पहुँच जा रही थी। पेट्रोल पंप के तरफ बढ़ते आग को देखते हुए तत्काल पेट्रोल पंप के संचालक नरेश अग्रवाल(लीलू) मनोज अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल तीनो भाइयों एवं उनके सभी कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने में जुट गए।काफी मशक्कत के बाद पेट्रोल पंप के संचालक व उनके कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाया।वहीँ जानकारी लगने के बाद राजपुर वनपरिक्षेत्राधिकारी महाजन साहू वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे और टैंकर बुलाकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की मदद एवं वनकर्मियों की मदद से आग बुझाया गया।बताया जा रहा है कि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा झाड़ियों में आग लगा दी गई होगी।गर्मियों के मौसम में पेड़ पौधे और झाड़ियों के सूखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई।समय रहते पेट्रोल पंप के संचालक एवं उनके कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने में सक्रियता दिखाते हुए तत्काल आग बुझाने में लग गए नही तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!