
राजपुर/शंकरगढ़। लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में सामरी विधान सभा के शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री ने चुनावी आमसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कृषि मंत्री राम विचार नेताम लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में आप सभी का भरपूर आशीर्वाद भाजपा को मिली है और सरगुजा संभाग में कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया है। आप लोगों के प्यार औऱ आशीर्वाद से सरगुजा में 14 का 14 सीटे भाजपा को मिली। सरगुजा संभाग में हुई इस जीत के लिए मोदी जी ने भी पुरस्कार दिया है सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री सहित तीन कैबिनेट मंत्री भी दिए। अब मोदी जी की बारी है हमारे देश के प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है प्रधानमंत्री मोदी गरीब कल्याण के लिए 24 घंटे में 18 18 घंटे काम करते हैं वे पूरा देश को अपना परिवार मानते हैं। इस 10 वर्षों में गरीब कल्याण किसान मजदूर सभी के लिए पक्के का मकान गैस सिलेंडर बैंक खाता से लेकर शौचालय का निर्माण यह सारा काम गरीब कल्याण के लिए देने का काम किया है।सब चाह रहे थे कि अयोध्या में भगवान राम की मंदिर बने इसको भी मोदी जी ने पूरा किया। 500 साल का संघर्ष एवं लाखों हिंदुओं की कुर्बानी के बाद राम जी मंदिर में विराजमान हुए। आज जम्मू कश्मीर में धारा 370 भी हट गया ये सब काम मोदी जी ही कर सकते हैं। प्राचीन काल में भारत विश्व गुरु था अब पुनः मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की दिशा में चल पड़ा है 2047 तक विकसित भारत के रूप में खड़ा करना है। आने वाले पाँच सालों में तीसरा सबसे बड़ा आर्थिक ताकत बनाना है इसके लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। मोदी की गारंटी के तहत इन तीन महीना में किसानों की बोनस हो या हतारी बंधन योजना की किस्त हो यह सभी काम हुए हैं आने वाले समय में तेंदूपत्ता बोनस रामलाल के दर्शन सहित जो भी मोदी की गारंटी में वादे हुए हैं वह सब पूरा होगा। पीएससी घोटाले के भी जांच सीबीआई शुरू कर दी है। लगातार कांग्रेस के लोग अपना पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि मोदी जी ने जो जो वादे किए थे वह सब पूरे हो रहे हैं चाहे धान का बोनस को धान खरीदी के समर्थन मूल्य का हो महतारी बंधन योजना हो या प्रधानमंत्री आवास वह सब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा मुखिया चुनना है जो देश की विकास करे एवं संस्कृति व सभ्यता की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि मोदी जी के 10 साल का कार्यकाल यह तो केवल ट्रेलर था आगे पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जब 370 धारा हटाया गया तब ऐसा लगा कि पता नहीं कश्मीर में क्या हो जाएगा परंतु मोदी जी की योजना बद्ध तरीके से धारा 370 हटाए जाने के बाद भी वहां किसी प्रकार की कोई घटनाएं नहीं हुई।

कार्यक्रम को कृषि मंत्री राम विचार नेताम सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित अन्य लोगो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वागत की कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को महामाला से स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम पश्चात उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया। इस दौरान अंबिकेश केसरी राम लखन सिंह पैकरा रामकिसुन सिंह दीनानाथ यादव गौरी शंकर अग्रवाल प्रवीण अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी शिवनाथ यादव अनिल तिवारी सहित राजपुर शंकरगढ़ एवं कुसमी के मंडल अध्यक्ष महामंत्री युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनके कार्यकर्ता तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
देखें वीडियो



