September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

निर्माणाधीन नाली निरीक्षण करने गए सीएमओ को कांग्रेसी पार्षद एवं उनके पुत्र ने पीटा,,,पुलिस में मामला दर्ज…

राजपुर। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 04 में बन रहे नाली निर्माण का विवाद अब इतना तूल पकड़ लिया कि पार्षद व सीएमओ के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। शनिवार को जब सीएमओ एवं इंजीनियर जब वार्ड क्रमांक 04 में बन रहे नाली निर्माण के निरीक्षण में पहुँचे तो वहाँ वार्ड पार्षद एवं सीएमओ के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई,विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षद एवं उसके पुत्र ने सीएमओ के साथ मारपीट कर दी है।
     वार्ड क्रमांक 04 में बन रहे नाली निर्माण शुरू से ही विवाद में रहा है। नाली निर्माण और वहाँ निकाले गए मलवे के कारण पूर्व में भी वार्ड पार्षद एवं सीएमओ के बीच काफी विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। आज शनिवार की सुबह जब सीएमओ राजेश कुशवाहा और इंजीनियर मुकेश दुबे ने वार्ड क्रमांक 04 में बन रहे नाली के निरीक्षण में पहुँचे तो वहाँ पड़े मलवे को लेकर वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद पुरन चंद जायसवाल एवं मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई इसके बाद देखते ही देखते पार्षद पुरन चंद जायसवाल एवं उसके पुत्र करण जायसवाल ने और राजेश कुशवाहा के साथ मारपीट कर दी।


    घटना के बाद सीएमओ राजेश कुशवाहा ने वार्ड क्रमांक 04 से कांग्रेस पार्षद पूरनचंद जायसवाल व उनके पुत्र करण जायसवाल पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए राजपुर पुलिस में शिकायत की है। सीएमओ ने राजपुर पुलिस से शिकायत करते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द दोनों के ऊपर कार्यवाही की जाए, अन्यथा कार्यवाही ना होने की स्थिति में नगर का साफ-सफाई, जल आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था किया जाना सम्भव नहीं होगा। जिससे आदर्श आचार संहिता एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 का कार्य प्रभावित हो सकता है।
        वहीँ इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई एवं वार्ड पार्षद सहित अन्य दर्जनों स्थानीय लोगों ने राजपुर सीएमओ के खिलाफ भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वार्ड पार्षद पुरानचंद जायसवाल ने सीएमओ के खिलाफ गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके पुत्र करण जायसवाल को सीएमओ ने व्यक्तिगत गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारे बाप के कारण नाली नहीं बन पा रहा है इसके बाद सीएमओ ने करण जायसवाल के साथ घक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। इस मारपीट की घटना में करण जायसवाल के बांई आंख पर चोट भी आई है। अपने पुत्र के साथ भी इस घटना की जानकारी लगते ही पार्षद पुरानचंद जायसवाल मौके पर पहुंचे जहां सीएमओ ने उन्हें भी गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पार्षद पुरनचंद जायसवाल ने सीएमओ के खिलाफ एफआईआर करते हुए यथाशीघ्र कानूनी कार्रवाई करने का लिखित आवेदन दिया है।
     गौर तलब है कि वार्ड कमांक 04 में नाली निर्माण कार्य ठेकेदार विकास कुमार गुप्ता के द्वारा बनाया जा रहा है। नाली निर्माण एवं वहां पर नाली से निकाले गए मलवे के कारण पिछले काफी समय से विवाद की स्थिति निर्मित है। पुलिस ने सीएमओ राजेश कुशवाहा का आवेदन पर वार्ड पार्षद पुरनचंद जायसवाल एवं करण जायसवाल के खिलाफ धारा 294 506 323 186 332 353 एवं 34 के तहत मामला कायम किया गया जबकि वार्ड पार्षद पुरन चंद जायसवाल के आवेदन पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!