July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बलरामपुर में पहल करते हुए विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 10 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी रक्तदाताओं की सराहना की।
         इस अवसर पर सीएमएचओ ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है तथा एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में अक्सर रक्त की कमी बनी रहती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान इस कमी को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आमजन से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
        डॉ. शशांक गुप्ता ने भी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
         शिविर के दौरान सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण किया गया। चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के उपरांत ही रक्तदान कराया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित रही। रक्तदान पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान भी किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!