November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

बारूद भंडारण को रोकने ग्रामीण हुए लामबंद,,,सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। ग्राम डिगनगर में ग्राम पंचायत डिगनगर द्वारा बगैर ग्राम सभा के अवैध तरीके से बारूद भण्डारण हेतु ग्रामीणों एवं पंचों का फर्जी हस्ताक्षर कर पारित प्रस्ताव को रद्द करने हेतु ग्राम डिगनगर के सैकड़ों ग्रामवासीयों ने आज तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
        ग्राम डिगनगर के ग्रामवासियों ने सरपंच सविच व ठेकेदार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा है कि श्रीमती शारदा देवी पति सकलदीप चौधरी निवासी ग्राम- डिगनगर, थाना व तहसील राजपुर के निवासी है एवं ग्राम डिगनगर में श्रीमती शारदा देवी के स्वामित्व की भूमि खसरा नम्बर 283/2 एवं 283/5 रकबा क्रमशः 0.210 एवं 0.170 हेक्टेयर स्थित है। उक्त भूमि पर संदीप कुमार आत्मज सदानन्द शर्मा के द्वारा बारूद भण्डारण हेतु ग्राम पंचायत डिगनगर के सरपंच सचिव से मेल मिलाप कर एवं पैसा लेकर कूट रचना कर बिना ग्राम सभा बुलाये प्रस्ताव पारित करा लिया गया है। जबकि माह अगस्त 2024 के ग्राम सभा में इसका विरोध किया गया है और कार्यवाही रजिस्टर में असहमति दर्ज किया गया है। माह अक्टूबर 2024 के 04.10.2024 के ग्राम सभा में ग्रामीणों एवं पंचों को जानकारी हुआ कि बारूद भण्डारण का प्रस्ताव सरपंच/सचिव द्वारा मिली भगत कर ग्रामीणों एवं पंचों के जानकारी के बिना प्रस्ताव पारित कर दिया गया जिसका विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया। ग्रामीणों एवं पंचों को यह ज्ञात नहीं है कि प्रस्ताव किस तिथि को पारित किया गया है। उक्त प्रस्ताव में ग्राम पंचायत के पंच एवं सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर किया गया है। पंचों एवं ग्रामीणों को इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का कोई जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत डिगनगर के पंच एवं ग्रामीणजन ग्राम पंचायत डिगनगर में बारूद भण्डार किये जाने का किसी भी प्रकार के प्रस्ताव में हस्ताक्षर नहीं किया गया है। वह प्रस्ताव पूर्ण रूप से फर्जी है।


      ग्राम पंचायत डिगनगर के सैकड़ो ग्रामीणों ने एसडीएम राजपुर को दिए ज्ञापन में ग्राम पंचायत डिगनगर में बारूद भण्डारण हेतु कराये जा रहे मकान निर्माण करने एवं किसी भी प्रकार बारूद भण्डारण किये जाने को तत्त्कल रद्द करने की माँग की है।
     ग्राम डिगनगर के उपसरपंच अभय जायसवाल ने बताया कि हमारे गाँव मे बिना प्रस्ताव के बारूद का अवैध भंडारण का कार्य किया जा रहा है इसका हम सभी ग्रामवासी विरोध करते हैं गाँव मे किसी भी तरह से बारूद का भंडारण न हो क्योंकि यहाँ आसपास बहुत घर है जनसंख्या है।


       गैरतलब है कि क्षेत्र में भारी संख्या में क्रेशर खदान संचालित हैं और इन क्रेशर खदानों में बारूद से विस्फोट किया जाता है उसके बाद पत्थरों को निकाला जाता है। डीगनगर में बारूद का भंडारण करने के लिए पंचायत से पूर्व में प्रस्ताव मांगा गया था लेकिन ग्रामीणों ने उसका विरोध कर दिया था। प्रस्ताव नहीं देने के कारण पुराने सचिव का तबादला कर दिया गया और जब नए सचिव यहां पहुंचा तो उसने सरपंच से मिली भगत करते हुए प्रस्ताव संबंधित ठेकेदार को प्रदान कर दिया। बारूद के भंडारण के लिए ठेकेदार ने गांव में काम शुरू कर दिया है जिससे ग्रामीण बेहद भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे यहां खेलते हैं घूमते हैं ग्रामीणों का घर है अगर किसी दिन विस्फोट हो गया तो बड़ा हादसा हो जाएगा। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए आज तहसील ऑफिस का घेराव कर दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर इसमें कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वह किसी भी हाल में वहां बारूद का भंडारण नहीं होने देंगे अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगी तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।


       इस मामले में एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर ने कहा कि बारूद भंडारण हेतु लाइसेंस लेना पड़ता है ये बात सामने आया है कि पूर्व में ग्राम सभा की अनुमति नही लिया गया था फिर बीच में सरपंच सचिव के द्वारा अनुमति जारी कर दिया गया।ग्रामीणों की शिकायत है कि बिना ग्राम सभा किये एवं बिना गाँव वालों से पूछे अनुमति जारी किया गया है।ग्रामीणों की शिकायत की जांच की जाएगी और आगे की कार्यवाही की जाएगी।जाँच में बिना लाइसेंस लिए और बिना विधि की जो प्रक्रिया है उसको बिना पूर्ण किये भंडारण किया जाएगा तो यह पूर्णतया अवैध है।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!