
राजपुर। स्वंय की स्वामित्व की भूमि को जबरन कब्जा करने तथा आवेदक को जातिगत गाली गलौज तथा मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में ग्राम कर्रा निवासी जोखन ने राजपुर थाने में शिकायत किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा का निवासी आवेदक जोखन आ० बैजनाथ उम्र 60 वर्ष, जाति उरांव ने राजपुर थाने में शिकायत करते हुए कहा है कि उसका स्वंय का स्वामित्व की भूमि ग्राम कर्रा में स्थित है। जिसे पप्पु सिंह यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कर्रा द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। मना करने पर पप्पु सिंह यादव द्वारा आज दिनांक 07.01.2026 को जब वह अपने घर में सोया हुआ था तब उसके घर में घुस कर उसे जातिगत गंदी गंदी गाली गलौज कर मारपीट किया है। जिससे गाल व सिर में चोट लगा है और जबड़ा व गाल फुल गया है।पप्पु के द्वारा कहा जाता है कि तुम्हारा जमीन नही है मेरा जमीन है उसे मैं खाली नहीं करूंगा,जबकि भूमि के संबंध में न्यायालय तहसीलदार राजपुर से पप्पु सिंह यादव को बेजा कब्जा हटाने हेतु नोटिस भी जारी किया गया है।
शिकायत में जोखन ने कहा कि पप्पु सिंह यादव द्वारा बिहार से गुंडा बुलवाकर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है जिससे वह बहुत भयभीत और डरा हुआ है। उन्होंने राजपुर थाने में आवेदन दे कर पप्पु सिंह यादव के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर रिपोर्ट दर्ज करने की माँग की है।



