November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की माँग,,,ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने व संबंधित किसानो को टोकन उपलब्ध कराने को लेकर राजपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

धान खरीदी को लेकर किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कई समितियों में टोकन काटने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें है इसके अतिरिक्त कई समितियों जिनमें स्थानीय स्तर पर धंधापुर समिति में 290, राजपुर 88 समिति बरियों समिति में 237 किसानो का टोकन नहीं कट पाया है और धान नही खरीदी जा रही है।किसान समितियों का लगातार चक्कर लगा रहें है, और गत वर्ष की तुलना में धान खरीदी भी नही की गई है। आय दिन किसानो को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जिन किसानो ने समितियों से ऋण ले रखा है उन्हे भी टोकन नही प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त धान क्रय करने की समयावधि करीब आ चुकी है। समय पर किसानो को टोकन न मिलने से आने वाले समय में उन्हे बिचौलियों का शिकार होना पड़ेगा और औने पौने दाम पर धान की बिक्री करनी पड़ेगी जिससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं।

       इन सभी मुद्दों को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बलरामपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिन किसानो का अब तक टोकन नही दिया गया है उन्हे टोकन जारी किया जावे तथा धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाकर किसानो का धान क्रय करने हेतु समुचित पहल की जावे।

     इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा, राम बिहारी यादव पार्षद राहुल भारती विजय सिंह उमेश यादव मेघनाथ टेकाम नेतराम,जयप्रकाश, तेज कुमार, विक्रम यादव एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!