July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

विभागीय योजना सहित पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी दी गई जानकारी

बलरामपुर/शंकरगढ़, 25 नवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शंकरगढ़ विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला, शंकरगढ़ में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
       कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा है। इस अवसर पर बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह की रोकथाम, गुड टचदृबैड टच, सुचिता योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, घरेलू हिंसा से संरक्षण, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई। साथ ही एनीमिया से बचाव के उपायों पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
      इस दौरान बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, स्वस्थ एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक शंकरगढ़-01 एवं शंकरगढ़-02 सहित स्वास्थ्य विभाग से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!