July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पीसीपीएनडीटी एक्ट और महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बलरामपुर, 25 जनवरी। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर एवं अशर्फी देवी नर्सिंग इंस्टीट्यूट बलरामपुर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया।     कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और अशरफी देवी नर्सिंग इंस्टीट्यूट की 106 छात्राओं ने भाग लिया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, रंगोली और पोस्टर-पेंटिंग के माध्यम से भ्रूण-लिंग जाँच को एक गंभीर अपराध बताते हुए समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।


          कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मास्टर ट्रेनर और शिक्षकों ने किशोरियों के भविष्य निर्माण, बाल विवाह की रोकथाम और पोषण सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। चर्चा के दौरान किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक उत्पीड़न से बचाव और नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के स्लोगन के साथ बालिकाओं ने समाज में स्वास्थ्य शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान बालिकाओं की शंकाओं का समाधान कर आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!