July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

केंद्रीय गृह मंत्री ने किया मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ,,,राजपुर और रामानुजगंज रूट में ग्रामीण बस से आसान होगी यात्रा

ग्रामीण अंचल में विकास की नई पहल,सुलभ परिवहन से जुड़ेंगे ग्रामीण,भीतरचुरा से ग्रामीण बस को मिली हरी झंडी, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

बलरामपुर। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का उद्घाटन किया। जिसके अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी 2 रूट में योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण बस संचालित होगी। जिससे ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों के जीवन को सुविधाजनक बनाने और उनके विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगी। पहला रूट जिसमें राजपुर–परसगुड़ी-चिलमाकला–नर्सिंगपुर और दूसरा रूट रामानुजगंज–बहरचुरा–चरगड-चेरवाहदेही– भितरचुरा तक बस का संचालन किया जाएगा। जिसमें आज स्थानीय लोगों के द्वारा भीतरचुरा से गाड़ी को हरी झंडी दिखाई गई। बस के मिलने से आमजनों में उत्साह का माहौल है। इन रूटों में बस के संचालन से ग्रामीण अंचल के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में समय की बचत होगी।ग्रामीण अंचल में सड़क परिवहन की सुविधा की कमी लंबे समय से ग्रामीणों की समस्या रही है। लेकिन शासन के जन हित योजना अन्तर्गत समस्याओं का समाधान किया जा रहा है जिसमें

         मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाना है। कई बार ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने जरूरी कार्यों जैसे सरकारी दफ्तर, बैंक, अस्पताल या शिक्षा संस्थानों तक पहुँचने में कठिनाई महसूस करते हैं।इस योजना के माध्यम से अब लोग सीधे अपने जिला मुख्यालय और ब्लॉक मुख्यालय तक बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा आसान और समयबद्ध होगी। योजना अंतर्गत बस संचालन से ग्रामीणों की कई समस्याओं का समाधान होगा। लोगों को निजी वाहन पर निर्भरता कम होगी ग्रामीण अंचल में यात्रा का समय कम होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुँच बढ़ेगी। ग्रामीण लोग रोजगार और सामाजिक गतिविधियों के लिए आसानी से शहरों तक पहुँच सकेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!