September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विशेष पहल,,,जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का किया शुभारंभ…

बलरामपुरग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा एकीकृत कृषि संकुल परियोजना के अंतर्गत विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत रूपपुर में आजीविका सेवा केंद्र एवं चूजा पालन इकाई का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य चयनित 1000 कृषकों को तीन से चार विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी वार्षिक आय में वृद्धि करना है।
नवनिर्मित आजीविका सेवा केंद्र किसानों के लिए एक सर्व-सुविधा केंद्र के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन से संबंधित कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर बाजार तक का जुड़ाव सुनिश्चित किया जाएगा। स्थानीय किसानों को अब उद्यानिकी के लिए टपक सिंचाई उपकरण, मृदा आवरण, हरित जाली और रस्सी, उन्नत खेती के लिए आवश्यक छोटे और मध्यम कृषि उपकरण, पशुपालन हेतु चूजे, मुर्गी दाना और आवश्यक दवाइयां तथा जैविक खेती के लिए मशरूम के बीज, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक जैसी सभी आवश्यक सामग्रियां एक ही स्थान पर और बाजार से कम दरों पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। परियोजना में चूजा पालन इकाई के माध्यम से छोटे चूजों को जन्म से लेकर 28 दिनों तक विशेष वैज्ञानिक देखरेख में रखा जाएगा और उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने बताया कि घरेलू स्तर पर मुर्गीपालन करने वाले छोटे किसानों के लिए शुरुआती 28 दिनों में चूजों की मृत्यु दर सबसे बड़ी चुनौती होती है। इस इकाई के माध्यम से किसानों को 28 दिन के पूर्णतः स्वस्थ और टीकाकृत चूजे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनका प्रारंभिक आर्थिक जोखिम न के बराबर होगा और उन्हें सीधा मुनाफा मिल सकेगा।
इस दौरान सीईओ श्रीमती तोमर ने महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन इकाई एवं सूअर पालन गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिलाओं के कौशल और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन समूहों को आवश्यक तकनीकी और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
     इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारीगण, बिहान कैडर की महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!