September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestyle

पीएम स्वनिधि योजना के तहत राजपुर में शिविर आयोजित,17 पात्र हितग्राहियों का किया गया पंजीयन

बलरामपुर/राजपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजपुर में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। जहां रेहड़ी-पटरी, ठेला एवं अन्य छोटे व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को योजना की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण भी किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी एवं हितग्राही ने योजना के प्रति उत्साह दिखाते हुए पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया। शिविर में 17 लोगों का पंजीयन कर लाभान्वित करने आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत उपलब्ध कार्यशील पूंजी ऋण, डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन, समय पर ऋण भुगतान पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के माध्यम से लाभान्वित हितग्राही अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने पात्र व्यापारियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने की अपील की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!