November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएम जनमन अंतर्गत बुनियादी सुविधाओं की पहुंच हो रही सुनिश्चित,,,पहाड़ी कोरवाओं को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ…

बलरामपुर 09 सितंबर। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों बाहुल्य क्षेत्रों में पीएम जनमन अंतर्गत शिविर आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।


        इसी कड़ी में पीवीटीजी परिवारों और बस्तियों तक बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं को पहुंचाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थितियों में सुधार के उद्देश्य से विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पस्ता, विकासखण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत खैराड़ी, विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत गौतमपुर, विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत लाऊ में आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के नेतृत्व में आयोजित होने वाले शिविरों में प्रमुखता से ग्रामीणों के समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है।


शिविरों में दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी :-
शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में महिला बाल विकास द्वारा मातृ वंदना, महतारी वंदन योजना की जानकारी देने के साथ योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण, खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्ड बनवाने, नाम जुड़वाने, खाद्यान वितरण संबंधी शिकायतो का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन वितरण, स्वास्थ्य जांच, सिकलसेल जांच, टीकाकरण, बीपी, शुगर, टीबी, हीमोग्लोबिन जांच के साथ दवाई वितरण के साथ ही मौसमी बीमारियों जैसे डायरिया, मलेरिया के संबंध में बताया गया।


कच्चे व झोपड़ीनुमा मकानों में रहवासी पहाड़ी कोरवाओं को मिली आवास की स्वीकृति :-
प्रदेश सरकार द्वारा पीएम जनमन योजना विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा परिवारों के उत्थान के लिए बनाई गई है, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। शिविर में आए हुए ग्राम पस्ता के कठरापारा निवासी श्री माले कोरवा बताते हैं कि उन्हे पीएम जनमन अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिली है, कुछ समय पश्चात् मेरे पास भी पक्का मकान होगा। उन्होंने पहाड़ी कोरवा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया कि बढ़ती महंगाई में हमारे लिए खुद का आवास बनाना बहुत ही मुश्किल है लेकिन सरकार की ऐसी योजनाओं से कच्चे व झोपड़ीनुमा मकानों से निकलकर बेहतर जीवन के लिए आवास मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। इसी प्रकार कठरापारा के रहने वाले पुसना कोरवा ने भी पीएम जनमन अंतर्गत आवास स्वीकृति की खुशियां साझा करते हुए देश के मुखिया का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!