July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा 15 सितंबर को,,,16 परीक्षा केन्द्रों में 5507 परीक्षार्थी होंगे शामिल…

बलरामपुर/10 सितंबर। शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 15 सितंबर 2024 को बलरामपुर जिला मुख्यालय के साथ-साथ विकासखण्ड राजपुर एवं रामचन्द्रपुर अंतर्गत 16 परीक्षा केन्द्रों में छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती परीक्षा आयोजित किया जाएगा। जिसमें 5507 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट में में अपलोड कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 02ः15 तक सम्पन्न होगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे प्राप्त कर सकेंगे एवं परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षार्थी को अपना फोटोयुक्त मूल परिचय पत्र जैसे – मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, बोर्ड परीक्षा के लिए जारी फोटो युक्त प्रवेश पत्र आदि लेकर आना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी को व्यापम द्वारा जारी प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा करना होगा। परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना मना है।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त :-
       परीक्षा के सफल संचालन के लिए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी को नोडल अधिकारी (मोबाइल नम्बर 93011-42622) नियुक्त किया है। परीक्षार्थियों किसी भी प्रकार की असुविधा होने तथा जानकारी प्राप्त करने के लिए मनोज पैकरा, सहायक नोडल अधिकारी मोबाइल नम्बर 91658-22782, यशवंत कुमार सहायक नोडल अधिकारी मोबाइल नम्बर 97701-17498, एन.के. देवांगन, समन्वयक, मोबाइल नम्बर 70004-28325, योगेश कुमार राठौर सहायक समन्वयक मोबाइल नम्बर 80853-20561 से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!