May 14, 2026 |

BREAKING NEWS

एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें- जिला पंचायत सीईओग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है सुशान तिहार – आयुक्त श्री दुग्गापशु तस्करी के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तारफरार चल रहे कोयला तस्कर गिरफ्तारगोपालपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन,,,ग्रामीणों को मिली विभागीय योजनाओं की जानकारी…जमीनी हकीकत से दूर सुशासन शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,,,विभागीय योजना केवल कागजों में ही…तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य का शुभारंभ,,,फड़ो में पूजा अर्चना के साथ संग्रहको का पखारे गए पाँव…बड़े पैमाने पर बाल वृक्षों की कटाई,,,आठ आरोपी गिरफ्तार…प्रधानमंत्री आवास निर्माण में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ ने लगाई विशेष जन चौपाल,हितग्राहियों से सीधा संवाद कर प्रगति लाने किया प्रोत्साहितजिला पंचायत सीईओ ने आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को किया प्रोत्साहित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा सम्पन्न,22 हजार 380 शिक्षार्थी हुए शामिल

बलरामपुर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में 22 मार्च 2026 को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था के तहत सतत निगरानी सुनिश्चित की गई।


जिले में कुल 591 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पंजीकृत 27 हजार 972 शिक्षार्थियों में से 22 हजार 380 शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा के अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्डों में परीक्षा केन्द्र बनाएं गए थे। विकासखण्ड बलरामपुर में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिसमें 3 हजार 268 शिक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार विकासखण्ड कुसमी में 98 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए जिसमें 4 हजार 11, विकासखंड राजपुर में 95 परीक्षा केंद्रों में 3 हजार 587, विकासखंड रामचन्द्रपुर में 134 परीक्षा केंद्रों में 3 हजार 480, विकासखंड शंकरगढ़ में 77 परीक्षा केन्द्रों में 3 हजार 631 तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर में 101 परीक्षा केन्द्रों में 4 हजार 403 शिक्षार्थी शामिल हुए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!