
बलरामपुर। जिले के दो अलग अलग थानों में पुलिस ने गौ तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मवेशी वाहनों को जप्त कर बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों को बचाया है। वहीँ इन दोनों मामले में वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।
पहली घटना थाना रामानुजगंज के चौकी विजयनगर की है।जहाँ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 54 नग गाय बैल बछडा बुचड़ खाने जाने से बचाया है। दिनांक 19.05.2025 की रात में विजयनगर पुलिस को सूचना मिली की कुछ गौ तस्कर मवेशियों को कटिंग करने के लिए विजयनगर के छतवा- हरिहरगंज जंगल से झारखण्ड ले जा रहे है। सूचना पर चौकी प्रभारी विजयनगर द्वारा पुलिस टीम को संभावित रास्ते जंगल में तैनात किया गया।रात करीब 1 बजे तस्कर गौ मवेशियों को लेकर आते दिखने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देख रात के अँधेरे एवं जंगल का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 गौ वंश को मुक्त कराया है। पुलिस ने धारा 4,6,10 छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधि. कायम कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह. प्र आ. दीपचंद, रंजीत, परमेश्वर दुबे जनार्दन तिवारी ओंकारनाथ दुबे आर. राज केश्वर अतुल,संतोष गुप्ता शामिल रहे।

वहीँ दूसरी घटना राजपुर थाना के बरियों चौकी की है जहाँ बरियों पुलिस ने गागर नदी किनारे जंगल में चार नग मवेशियों सहित पिकअप वाहन को जप्त किया है।
दिनांक 20/05/2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आरा के कुछ लोग झारखंड के मवेशी तस्करों से सांठ गांठ कर मवेशियों को बूचड़खाना में ले जाने के लिए इकट्ठा किए हैं और झारखंड से मवेशी तस्कर को पिकअप से मवेशी ले जाने हेतु बुलाए है। सूचना पर चौकी प्रभारी बरियों द्वारा ग्राम आरा में घेराबंदी किया तो गागर नदी के किनारे जंगल के पास पिकअप क्रमांक JH 03 AM 4025 दिखा जिसमें एक भैंस और 03 गाय लोड थे। पुलिस की उपस्थिति देख कर मवेशी लोड कर रहे लोग और चालक नदी पहाड़ एवं जंगल का फायदा उठा कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने चालक और मवेशी तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 घ और कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4 6 10 के तहत मामला दर्ज कर वाहन को मवेशी के साथ जप्त कर लिया है।



