July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नपं ने की अपने 12 दुकानों की खुली नीलामी प्रक्रिया संपन्न,,,69.37 लाख रुपये की लगी बोली…

राजपुर। नगर पंचायत के अंतर्गत डेली सब्जी मार्केट के पास बनी 12 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न की गई। नागरीय प्रशासन विभाग द्वारा दुकानों के लिए खुली नीलामी रखी गई थी जिसमे सैकड़ो लोगो ने भाग लिया। सभी दुकानों के लिए 69.37 लाख रुपये की बोली लगाई गई।

       काफी लंबे समय के अंतराल पश्चात आखिरकार नगर पंचायत के डेली सब्जी मार्केट के पास बनी 12 दुकानों को नगर पंचायत ने खुली बोली के द्वारा नीलामी की गई।नीलामी हेतु सोमवार 19 मई की तारीख निर्धारित की गई थी।दो दिनों तक चली नीलामी प्रक्रिया के दौरान पहले दिन दोपहर तक लोगो ने नीलामी में भाग लेने आवश्यक कार्यवाही पूरी की जिसके पश्चात दुकानों की नीलामी शुरू की गई जो देर शाम तक चलती रही। पहले दिन केवल 06 दुकानों की ही नीलामी हो सकी देर शाम हो जाने के कारण दूसरे दिन नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण की गई। नीलामी हेतु डेली सब्जी मार्केट के पास ही बने दुकानों के पास नीलामी हेतु शिविर लगाया गया था। 12 दुकानों के लिए इच्छुक उम्मीदवार धरोहर राशि जमाकर नीलामी में भाग लिए। 12 दुकानों के लिए 178 आवेदन प्राप्त हुए। इस नीलामी प्रक्रिया में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दुकानों के निलामी के दौरान दुकान क्रमांक 01 अनारक्षित के लिए सबसे ज़्यादा बोली लगाई गई।इस दुकान के लिए सबसे ज्यादा नीलम सोनी ने 12.61 लाख की बोली लगाकर दुकान अपने नाम किया है।

       वहीँ दुकान क्रमांक 02 अजजा के लिए ललन राम 07.15 लाख रुपये दुकान क्रमांक 03 अनारक्षित के लिए अरविंद कुमार गुप्ता 10.51 लाख रुपये दुकान क्रमांक 04 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अरविंद कुमार गुप्ता 11.51 लाख रुपये दुकान क्रमांक 05 के लिए महिला वर्ग श्वेता राय 02.16 लाख दुकान क्रमांक 06 अन्य पिछड़ा वर्ग विनोद कुमार जायसवाल 02.21 लाख दुकान क्रमांक 07 शिक्षित बेरोजगार श्यामा गुप्ता 06.20 लाख रुपये दूकान क्रमांक 08 अजजा राजेश कुमार 06.30 लाख रुपये दुकान क्रमांक 09 अजजा कृपाशंकर 04.01 लाख रुपये दुकान क्रमांक 10 अनारक्षित राजेश अग्रवाल 02.31 लाख दुकान क्रमांक 11 अजजा राजू राम कुजूर 02.20 लाख रुपये एवं दुकान क्रमांक 12 अजजा जगदीश कौशिक 02.20 लाख रुपये बोली लगाकर अपने नाम किया है। 12 दुकानों के लिए कुल 69.37 लाख रुपये की बोली लगाई गई।

       विजेता बोली कर्ता दुकान नीलामी पुर्ण होने के पश्चात 24 घंटे के अंदर बोली की राशि का 50% की राशि जमा करना होगा एवं शेष राशि अनुबंध के समय जमा करेंगे। दुकान नीलामी के दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल दयाशंकर गुप्ता प्रमिला भगत जय सिंह पुजा सोनी शिवा बुधेश्वर सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं नगरवासी मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!