September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कुँए के पास गंदगी को साफ करने को लेकर हुआ विवाद,,किया प्राण घातक हमला,,,तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

शंकरगढ़। कुंए के पास गंदगी को साफ करने के विवाद में डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है।पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

       मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रजवा डीही पौड़ी खुर्द का है। प्रार्थी सालिन पहाड़ी कोरवा पिता स्व. रामा पहाड़ी कोरवा उम्र 40 वर्ष रजुवाडीही पौड़ी खुर्द थाना शंकरगढ़ निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुछ दिन पहले शासकीय कुआं के पास कोई बच्चा शौच कर दिया था जिसे यह साफ कर दिया था।जिसके बाद दिनांक 17.05.2025 दिन शनिवार को सुबह फिर से किसी ने शौच कर दिया था जिसे देखकर गाँव के बिरना इसे बोला कि कुआं के पास किसी ने शौच कर दिया है चलो सफाई करना है। तो उसने बोला कि बार बार मैं ही क्यों साफ करू। इसी बात को लेकर सुबह इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।  दूसरे दिन 04:00 बजे शाम प्रार्थी अपने घर के बाहर बैठा था उसी समय वहां गाँव के बिरना, महान और जीरवा पहाड़ी कोरवा तीनों आए और इसे बोलने लगे कि तुम कुआ साफ़ करोगे या नहीं। जिसके बाद आरोपियों ने गंदी गंदी गाली गलौज कर वहीं पास में पड़े लकड़ी के फाड़ा से प्रार्थी के सिर में मार दिया जिससे इसका सिर फट गया। इसके बाद तीनों आरोपी बिरना ,महना और जिलवा ने हाथ मुक्का से हाथ पीठ को मारते हुए आगे तक घसीट कर ले गए तथा इसे छोड़ कर चले। वहीँ परिजनों ने घटना के बाद प्रार्थी को बेहोशी की हालत में इलाज हेतु शंकरगढ़ अस्पताल भर्ती कराया।

       पुलिस के प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में धारा 296, 113 (ट) 109, 3 (3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी वीरना पहाड़ी कोरवा पिता गुमना पहाड़ी कोरवा उम्र 40 वर्ष निवासी रजुवाडीही पौड़ीखुर्द थाना संकरगढ़,माहना कोरवा पिता जिलवा पहाड़ी कोरवा उम्र 30 वर्ष एवं जिल्वा उर्फ जिव्वा पहाड़ी कोरवा पिता स्व रूपराम पहाड़ी कोरवा उम्र 50 वर्ष सभी निवासी रजुवाडीही पौड़ीखुर्द थाना शंकरगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!