August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

DEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली,कलेक्टर ने गोठ-बात के जरिये नव मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व,,,कलेक्टर ने मतदान की दिलाई शपथ…

शहीद दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजली :– प्रतिवर्ष की भांति 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय बलरामपुर के पुलिस लाईन ग्राउण्ड में भारतीय गणतंत्र में शहीद हुए जवानों के सम्मान में प्रातः 9 बजे पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा देश में 01 सितम्बर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक अपने कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए 188 जवानों के नामों का वाचन किया तथा रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन की अगुवाई में जवानों की टुकड़ी ने शहीदों को सलामी दी। ज्ञात है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था, जिसमें 10 पुलिस अधिकारी शहीद हो गये थे तथा 07 जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे, इसी के बाद से ही प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
      इस दौरान कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अशोक कुमार साहू,, वनमण्डलाधिकारी श्री विवेकानंद झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, सहित अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों व पुलिस के जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। जिसके बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

कलेक्टर ने गोठ-बात के जरिये नव मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व नव मतदाताओं ने भी अवश्य मतदान एवं मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की ली शपथ :– आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने एवं नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी व स्वीप की नोडल अधिकारी श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम निरंतर सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर गली-मोहल्लों में जागरूकता रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है।इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का एवं जिला पंचायत सीईओ व स्वीप की नोडल अधिकारी की उपस्थित में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नव मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोठ-बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों ने सीधे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का से मतदान संबंधित जैसे आदर्श आचार संहिता, सुरक्षा व्यवस्था, नोटा, होम वोटिंग सुविधा, मतदाता आयु से संबंधित सवालों के संबंध में सवाल पूछे। कलेक्टर ने बड़े ही विनम्रता से बच्चों के सवालों का जवाब दिया। कलेक्टर से जवाब पाकर सभी बच्चे संतुष्ट हुए।

कलेक्टर ने मतदान की दिलाई शपथ :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एक्का ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिये स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों, युवा पीढ़ियों को जागरुक किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी अपने आस-पास के लोगों को वोट डालना उनका अधिकार है इसकी जानकारी दें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में  लगभग 29 से 30 हजार युवा मतदाता पहली बार अपने मत का उपयोग करेंगे और इस लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान करने की  की शपथ भी दिलाई।छात्राओं ने की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान करने की अपील :- कार्यक्रम में मतदान विषय पर रंगोली, पोस्टर, मेहंदी, नारा लेखन, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इन प्रतियोगिताओं के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला जा रहा है। जमीन पर बनाई गई आकर्षक रंगोली हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए लोगों को वोट के महत्व के बारे में बता रही थी। रंगों से सराबोर  व नारे से लोकतंत्र में मतदाता व मतदान के महत्व से लोगों को अवगत कराने की कोशिश कर लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान विषय पर एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोली बनाकर लोगों को मतदान का संदेश दिया गया। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।महानवमीं पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित :- बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए कलेक्टर के द्वारा 23 अक्टूबर 2023 को महानवमीं के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!