July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरराजनीति

हरेली त्यौहार पर नपं के नवनिर्मित गौठान में किया गया वृक्षारोपण,,,महिला स्वसहायता समूह करेंगे देखरेख…

राजपुर। हरेली त्यौहार पर नगर पंचायत के नवनिर्मित गौठान में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पौधा रोपण किया गया।
   शासन की निर्देश पर पुरे प्रदेश में हरेली का त्यौहार मनाया जा रहा है इस कड़ी में राजपुर के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 में नवनिर्मित गौठान में वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल ने कहा कि हरेली त्यौहार पर गौठान में करीब 100 पौधे लगाए जा रहे हैं।यहाँ की देखरेख के लिए महिला स्वसहायता समूह को दिया गया है।उम्मीद है कि यहाँ लगाए गए पौधे सुरक्षित रहेंगे।मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि गौठान की देखरेख महिला स्वसहायता समुह करेंगे।महिला स्वसहायता समूह गौठान में पौधों की देखरेख सहित यहाँ खेती करने का कार्य भी करेंगे।इस दौरान नगर पंचायत पार्षद खोरेन खलखो राहुल भारती शिव प्रसाद सब विभु जायसवाल इंजीनियर मुकेश दुबे दयाशंकर गुप्ता अनुराग तिवारी जयसिंह बुधेश्वर कृष्णा पावले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं महिला स्व सहायता समूह के महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान करीब 100 फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया।


पत्रकारों ने भी किया पौधारोपण :-
हरेली त्यौहार के अवसर पर राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 में नवनिर्मित गौठान में पत्रकारों ने भी फलदार वृक्ष का पौधा रोपण किया। इस दौरान पूरन देवांगन रंजीत सोनी संजय सोनी राजू जयसवाल कृष्णा टोप्पो सहित अन्य पत्रकार साथी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!