September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरराजनीति

प्रकृति के संरक्षण के दिशा में हरेली पर्व पर किया गया पौधा जगाबो महाअभियान की शुरूआत,,,संसदीय सचिव और कलेक्टर बने प्रतिभागी, रस्साकसी में जोर आजमाकर जिले में किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज…

बलरामपुर। हरेली तिहार के अवसर पर संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा सहित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव, कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण कर पौधा जगाबों महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ का शुभारंभ किया। साथ ही संसदीय सचिव और कलेक्टर ने रस्साकसी में जोर आजमाकर जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज किया।
राजपुर विकासखण्ड के गोपालपुर गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव महाराज ने सभी जिलेवासियों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी परंपरा में हरेली सावन अमावस्या के दिन प्रथम तिहार के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल मोबाइल, इंटरनेट की दुनिया में लोग अपनी लोक संस्कृति और पर्व को भूलते जा रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रयासों से इन लोक पर्वों के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इन्हें नई दिशा प्रदान की जा रही है। उन्होंने गौठान में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना एवं गौ माता को गुड़ एवं चारा खिलाकर हरेली तिहार मनाया। इस दौरान श्री महाराज ने कहा कि हरेली के दिन से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत हो रही है, जिसमें आप सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपना और अपने जिले का नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने गोपालपुर गौठान में पौधारोपण कर पौधा जगाबो महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ की शुरुआत की।इस दौरान कलेक्टर,वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया।


कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने जिले वासियों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और संतुलन के लिए सभी अवश्य पौधारोपण करें। लोक संस्कृति के इस पर्व में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की भी शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और विजयी होकर जिले का नाम रौशन करें।वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा जिले के 4300 हेक्टेयर में 31 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 2100 एकड़ में 7 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

संसदीय सचिव और कलेक्टर बने प्रतिभागी, रस्साकसी में आजमाया जोर :- संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने रस्सा कस्सी में जोर आजमाकर गोपालपुर गौठान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित रस्साकसी की प्रतियोगिता में पुलिस और वन विभाग की टीम, आंगनबाड़ी और स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा स्कूली बच्चों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने रस्सा-कस्सी में जोर आजमाकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 16 पारम्परिक खेलों गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद और कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!