September 22, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
खेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

हरेली त्यौहार पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ,,,ग्रामीण स्तर के युवाओं को मिलेगा मंच…

राजपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन हरेली त्यौहार दिनांक 17 जुलाई से प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया है।


     इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिया गया है इस तारतम्य में राजपुर के हाई स्कूल मैदान महुआपारा में राजीव मितान युवा क्लब द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर के सभी युवा भाग ले सकते हैं। 17 जुलाई से प्रारंभ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 27 जुलाई तक 10 दिनों के लिए किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर के बाद संभाग स्तर एवं उसके बाद प्रदेश स्तर पर चयनित किये जायेंगे।
     छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में विल्लस फुगड़ी गेड़ी दौड भंवरा गिल्ली डंडा पिट्टूल संखली लंगड़ी दौड कबड्डी 100 मी. दौड़ खो-खो रस्साकसी बाटी (कंचा) लम्बी कूद रस्सीकूद कुश्ती जैसे 16 खेलो को प्राथमिकता दी गई है।राजपुर नगरीय क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ के अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष विभु जायसवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल पार्षद श्रीमती खोरेन खलखो राहुल भारती  शिव प्रसाद मुख्य नगर पंचायत अधिकारी राजेश कुशवाहा सब इंजीनियर मुकेश दुबे रेफरी सावित्री तिवारी अनुराग तिवारी जय सिंह सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!