November 9, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरराजनीति

प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी को लेकर भाजपा का हल्ला बोल,,,धरना प्रदर्शन कर करेंगे एसडीएम कार्यालय का घेराव…

राजपुर। विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का राज्य सरकार एवं स्थानीय विधायक के वादा खिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसमें पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम एवं जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा,भाजपा जिला प्रभारी अखिलेश सोनी, विधानसभा प्रभारी अंबिकेश केसरी शामिल होंगे।
    18 जुलाई मंगलवार को स्थानीय मंडी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दोपहर 1:00 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस सरकार एवं स्थानीय विधायक के द्वारा किए गए वादा खिलाफी जिसमें मुख्य रूप से बिजली कटौती व बढ़े हुए बिजली के बिल,किसानों को जबरदस्ती ऑर्गेनिक खाद के नाम पर भारी लूट एवं रासायनिक खाद की अनुपलब्धता,सड़कों का खस्ताहाल, राशन दुकानों पर राज्य सरकार के द्वारा चावल में किए गए भ्रष्टाचार को आम दुकानदारों पर दबाव बनाकर पैसा वसूली सहित स्थानीय विधायक के द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किए गए भूमि पूजन के कार्य जो अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं जिसमें खोडरो में 1 वर्ष पूर्व विद्युत सबस्टेशन की भूमि पूजन किया गया था परंतु कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाया,बरियों में मिनी स्टेडियम की घोषणा राजपुर में महामाया तालाब, छठ घाट सहित पूर्णिमा पार्क बनाने के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार सामने आया है जिसको लेकर के एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।इस पुरे कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री संजय सिंह होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!