July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुरशिक्षा

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने बाल आरक्षकों से की मुलाकात,,,कैरियर काउंसलिंग कर बढ़ाया उनका मनोबल…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने जिले के बाल आरक्षकों से भेंट मुलाकात कर कार्यालय में बैठक आयोजित कर उनका कुशल क्षेम जाना व बाल आरक्षकों को कॉपी, पेन, पेंशिल एवं अन्य पाठ्य सामाग्री देकर अच्छे ढंग से पढ़ाई करने हेतु किया प्रोत्साहित। अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुलिस विभाग में नियुक्त हुई महिला आरक्षकों एवं उनके बच्चों से भी भेंट मुलाकात की वहीँ बाल आरक्षक अपने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गदगद हुए।


    बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अन्तर्गत नियुक्त बाल आरक्षकों एवं अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुलिस विभाग में नियुक्त हुई महिला आरक्षकों एवं उनके बच्चों को कार्यालय में बुलाकर बैठक का आयोजन कर उनसे भेंट मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा बाल आरक्षकों से रूबरू होकर कर बारी-बारी से सभी से बात कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने बाल आरक्षकों से “किस क्लाश में पढ़ाई करते हो, किस स्कुल में पढ़ते हो, स्कूल में पढ़ाई अच्छी होती है या नहीं, पिछली क्लास की परीक्षा में कितने प्रतिशत मार्क्स मिले थे” आदि बातें करते हुए बाल आरक्षकों की कैरियर काउंसलिंग कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बाल आरक्षकों को अच्छे ढंग से पढ़ाई करने एवं कोई समस्या आने पर सीधे उनसे सम्पर्क करने हेतु कहा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से पुलिस विभाग में नियुक्त हुई महिला आरक्षकों एवं उनके बच्चों से भी भेंट मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। पुलिस अधीक्षक द्वारा बाल आरक्षकों को कॉपी, पेन, पेंशिल एवं अन्य पाठ्य सामाग्री देकर अच्छे ढंग से पढ़ाई करने एवं पिछली क्लाश से अधिक नंबर लाने हेतु कहा गया।


   बाल आरक्षकों की बैठक के दौरान खुशनुमा माहौल में अपने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सभी बाल आरक्षक बहुत खुश हुए तथा अपने पुलिस अधीक्षक से अच्छे ढंग से पढ़ाई करने एवं पिछली क्लाश से अधिक नंबर लाने की वादा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!