November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के लिए दिया गया प्रशिक्षण

बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2024-25 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया के सुचारू कार्य संपादन हेतु प्रशिक्षण आयोजित की गई। जिले में नगरीय निकायों के लिए 75 मतदान केन्द्र एवं पंचायतों के लिए 1149 कुल 1224 मतदान केन्द्रों में मतदान होना हैैं। जिसके लिए 82 मास्टर ट्रेनर एवं चुनाव कार्य में लगे 65 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय मास्टर टेनर श्री एन.के. देवांगन के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान दिवस पूर्व वितरण केंद्र से सामग्री प्राप्त करना, मानक सूची अनुसार सम्पूर्ण सामग्री का मिलान करना, मतपेटी को खोलने व बंद करने की प्रक्रिया, निविद्त मत पत्र, पेपर सील, मत पत्रक, एड्रेस टैग, सुभेदक मोहर, विभिन्न प्रारूप को त्रुटि शुद्ध भरने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान केंद्र पहुंचने, मतदान दिवस एवं वापसी में किन बातों को ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बताया गया। मतदान दिवस पीठासीन अधिकारी की भूमिका, मतदान केंद्र पर व्यवस्था, केंद्र में प्रवेश की अनुमति, निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट प्रेषित करना, मतपत्र के रंग, मतदान के समय निर्मित होने वाली विभिन्न परिस्थितियां, मतपेटी को मुहर बंद करने की प्रक्रिया, मतदान समाप्ति पर ध्यान देने योग्य बातें, मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी को भरने समय बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने पर की जाने वाली कार्रवाई, चुनाव के संबंध में सभा, वाहनों की अनुमति, रैली के लिए प्राधिकृत अधिकारी से अनुमति, व्यय लेखा, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान संबंधितों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में हैंड्स ऑन भी कराया गया।
        प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री आर एन पांडे, श्री प्रमोद गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शशि चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एन.मिश्रा सहित निर्वाचन में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!