अबकी बार 400 पार के संकल्पों के साथ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न,,,महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े हुई शामिल…

राजपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को नगर के कृषि मंडी प्रांगण में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भटगांव विधानसभा के विधायक व महिला बाल विकास मंत्री एवं बलरामपुर प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जिस तरह आप लोगो ने संभाग के 11 सीटों पर भाजपा का विधायक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसी तरह एक बार फिर आप लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपको पूरी मेहनत करनी है यह शपथ लेकर यहाँ से जाना है।उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारेंटी तीन महीने के कम समय मे पूरा की है।उन्होंने कहा कि हमारे सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महराज को सबसे अधिक वोट से जीता कर भेजेंगे यह शंकल्पित हो कर जाएँ।
उन्होंने दो दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के नरेंद्र मोदी के सर पर डंडा मारने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता सभी बौखलाये हुए हैं।अनर्लगल बयान बाजी कर रहे हैं।उन्हें पता है कि छत्तीसगढ़ में जितने भी भाजपा के प्रत्याशी है फिर से जीत कर जा रहे हैं।इसलिए जुबान पर लगाम नही है भाजपा इसकी घोर निंदा करती है।उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेतृत्व क्षमता से आज भारत देश को ऊँचाई तक पहुंचाया है।

कार्यक्रम को सरगुजा लोकसभा सीट के उम्मीदवार चिंतामणि महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के जीत के बाद अब लोकसभा की बारी है आप लोगों ने जिस तरह विधानसभा में भाजपा के पक्ष में उत्साह दिखाया इस तरह लोकसभा में भी दिखाना है।चिंतामणि महाराज ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे हम दीवार पर लिखते थे आज मोदी जी ने श्री राम मंदिर भी बनवाया और कश्मीर से धारा 370 भी हटवाया राज्य में मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है।छत्तीसगढ़ में सरकार बने महज 3 महीना ही हुआ है और मोदी के गारंटी को भाजपा सरकार पूरा कर रही है। किसने की धान के बोनस हो महतारी वंदन योजना हो या फिर आवास योजना सभी को सरकार पूरा करने में लगी है।उन्होंने कहा कि सरगुजा लोकसभा सीट से प्रतिनिधित्व करने के लिए भाजपा ने मुझे अपना उम्मीदवार बनाया है आने वाले 7 मई को चुनाव होना है जिसमें आप सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अबकी बार 400 पार भाजपा का नारा आप लोगों के महत्वपूर्ण योगदान से ही संभव होगा।

कार्यक्रम को सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में पोलिंग बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही असली लड़ाई लड़ते हैं।उन्होंने राजनांदगांव में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ डंडे मारने वाले बयान पर कहा कि कांग्रेसी बौखला गए हैं वे पहले ही अपना हार मान चुके हैं तभी इस तरह की अनारगल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्तओं से कहा कि आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मोबाइल में मैं हूँ मोदी का परिवार, मैं पहले लाठी खाऊंगा ये मेसेज आप सभी लोग अपने फेसबुक व्हाट्सएप या अन्य शोशल मीडिया में आप लोग इसको अपने मोबाइल में चलाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज को भारी बहुमत से जीतने के लिए कृत संकल्पित होकर जाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि आपकी बार 400 पार का लक्ष्य हमें मिला है आप सभी कार्यकर्ता के अनुभव को पार्टी देख चुकी है पूरे देश में इस समय मोदी जी का लहर है देश के सभी राज्य चाहे बिहार हो या मिजोरम या फिर दक्षिण के राज्य सभी में मोदी जी का लहर चल रहा है।
कार्यक्रम को लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद कमलभान सिंह पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा अनिल सिंह मेजर सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित कर सरगुजा लोकसभा सीट से उम्मीदवार चिंतामणि महाराज के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का प्रयास किया।कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री संजय सिंह दीनानाथ यादव पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव गौरीशंकर अग्रवाल शिवनाथ जायसवाल अनिल तिवारी मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे आशीष केसरी सतीश सिंह संतोष पांडे विनय भगत मुकेश गुप्ता कमला प्रसाद सिंह आनंद जायसवाल प्यारेलाल जयसवाल विकास मंडल उमेश्वर ओझा सहित राजपुर बारियों शंकरगढ़ कुसमी एवं चांदो मंडल के मंडल अध्यक्ष भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता व महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थे।


