
राजपुर। भारतीय जनता पार्टी सामरी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 4 अप्रैल को मंडी प्रांगण राजपुर में आयोजित किया गया है । जिसमें मुख्य अतिथि राज्य के महिला बाल विकास एवं परियोजना मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सीधी बात कर लोकसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की जाएगी। इस सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में रविवार को भाजपा कार्यालय राजपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से भाजपा को बढ़त दिलाना है। सौभाग्य की बात है कि इस बार सरगुजा लोकसभा सीट से सामरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चिंतामणि महाराज जी को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।
बैठक में विधानसभा संयोजक संजय सिंह,शिवनाथ यादव, धर्मपाल जायसवाल, शिवनाथ जायसवाल,अनिल तिवारी, सतीश सिंह,संतोष पाण्डेय,विनय भगत,मनोज बंसल,संजय जयसवाल,प्यारेलाल जयसवाल, दिनेश पैकरा,उदय यादव, जगवंशी यादव,सत्यनारायण गुप्ता,राजेश यादव सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।



