September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

5 अप्रेल को होगा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन,,,श्री श्याम जी की भजनों की होगी मनमोहक प्रस्तुति…

राजपुर। नगर के अग्रसेन भवन में 5 अप्रैल शुक्रवार को द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव (भजन संध्या) का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति राजपुर द्वारा किया गया है।कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकार श्री श्याम प्रभु के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
    कार्यक्रम के आयोजक राजेश अग्रवाल, टीटू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सीटू गर्ग, राहुल बंसल, विकास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि भजनों की प्रस्तुति खाटू श्याम से आ रही बाबा की बेटी श्रुति शर्मा खाटूवाली एवं अमृतसर से तेजी ब्रदर्स (दो भाइयों की जोड़ी) द्वारा दी जाएगी। तीनों ही श्री श्याम भजनों के बड़े गायक हैं और भक्त उनके भजनों में झूमने नाचने पर मजबूर हो जाते है। वहीं शक्ति के अभिषेक कथूरिया द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा,साथ ही उससे पूर्व दोपहर 1:00 बजे से निशान यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा जो माँ महामाया मंदिर राजपुर से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल अग्रसेन भवन तक पहुंचेगी। समस्त कार्यक्रम अग्रसेन भवन राजपुर में किया जाएगा।श्याम सेवा समिति द्वारा सभी श्याम प्रेमियों को श्याम संकीर्तन में शामिल होने के लिए अपील की है।
    कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्याम सेवा समिति के राजेश बंसल, टीटू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सीटू गर्ग,राहुल बंसल, विक्की बंसल, नरेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सतीश जिंदल, शंकर अग्रवाल,आकाश गर्ग, अजय अग्रवाल, सचिन शर्मा, प्रमोद ठाकुर,संतोष सोनी, अर्जुन ठाकुर सक्रीय रूप से लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!