September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनाबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

एसडीएम ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों,आश्रमों व उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

बलरामपुर। कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों, घटगांव और उप स्वास्थ्य केन्द्र अलखडीहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीनो स्वास्थ्य केन्द्रों के पूरे परिसर का भ्रमण कर परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के अगली कड़ी में एसडीएम श्री कुजूर पहाड़ी कोरवा आश्रम पहाड़खडूवा एवं घटगांव पहुंचे। उन्ंहोंने दोनो आश्रमों में साफ-सफाई, पानी व्यवस्था, बिजली, शौचालय, बच्चों के शयन कक्ष, रसोई घर, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक से बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुरूप भोजन देने, परिसर की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् उन्होंने एसडीएम ने पहाड़खडूवा के राशन दुकान का भी औचक निरीक्षण कर उपलब्ध खाद्यान का भौतिक सत्यापन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!