
राजपुर। वर्तमान में चुनावी दौर चल रहा है ऐसे में पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उम्मीदें काफी रहती है कि उन्हें इस चुनवी दंगल में शामिल होने का मौका मिले जिससे वे अपने क्षेत्र से जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर क्षेत्र के विकास में अपनी सहभागिता दिखा सकें। परंतु जब पार्टी द्वारा उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है तो उससे वे बेहद नाराज होते हैं और ऐसे में कहीं न कहीं पार्टी को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है।रविवार को ऐसे ही एक भाजपा नेता जो कि अपने का समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए एक जनप्रतिनिधि के रुप मे कई चुनावो में जीत दर्ज कर पार्टी में विभिन्न पदों में रहकर अपना बहुमूल्य समय दिया फिर भी पार्टी ने उन्हें अनदेखा किया जिससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामने का फैसला लिया।
हम बात कर रहे हैं ककना निवासी हारिकुशुन पैकरा की,ग्राम पंचायत ककना में सरपंच पद का दायित्व संभाल चुके हरिकिशुन पैकरा वर्तमान में भाजपा में जिला युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष पद पर थे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता/पदाधिकारी हरिकिशून पैकरा ने आज अपनी पत्नी दमयंती पैकरा व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए हरिकिशून पैकरा ने बताया कि पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने के बावजूद पार्टी ने कभी भी उन्हें अवसर नहीं दिया जिसके पश्चात उन्होंने अपने परिवार के साथ कांग्रेस में प्रवेश का निर्णय लिया।अपने राजनीतिक जीवन में बढ़ते हुए नैराश्य को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश करने निर्णय लिया है। हरिकिशून पैकरा ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद पर थे। वहीँ दमयंती पैकरा की बात करें तो दमयंती पैकरा विगत कई वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र के लोगों की मदद की है।कोरोना काल के समय में भी उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुकी है।इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वे क्षेत्र क्रमांक 14 चौरा से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हैं।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने क्षेत्र क्रमांक 13 कोदौरा से जिला पंचायत पद प्रत्याशी लालसाय मिंज, तथा क्षेत्र क्रमांक 14 चौरा में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु प्रत्याशी दमयंती पैकरा का नाम अधिकृत किया है।उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता-पदाधिकारी साथियों से अपील की गई है कि संबंधित क्षेत्र के कार्यकर्ता व सभी पदाधिकारी अधिकृत प्रत्याशियों को जीताने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता साथियों से जिला पंचायत के सदस्य पद हेतु अधिकृत उम्मीदवारों के पक्ष मे एकजुट होकर काम करने की अपील की है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, पुरनचन्द् जायसवाल, श्रीमती लक्ष्मी सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार खोरेन खलखो सुनील भगत बृजेश मिश्रा कौशल चौबे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



