
राजपुर। विगत 21 मार्च को नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमित कुमार सिन्हा पिता त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा के घर में ताला तोड़कर अज्ञात लोगों के द्वारा लाखों की जेवरात व नगद पैसा चोरी कर लिया गया था। इसकी सूचना प्रार्थी द्वारा राजपुर पुलिस में दर्ज कराया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा लगातार अज्ञात चोरों को पकड़ने की कोशिश में लगी थी।काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने एक चोर को पकड़ने में सफलता पाई है जबकि आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
घटना दिवस के समय अमित सिंह और उनका पूरा परिवार इलाज के लिए बाहर गया हुआ था इसी दरमियान चोरो ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए लाखों की चोरी के घटना को अंजाम दिया था। लगभग दो महीने की कड़ी मशक्कत के बाद राजपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कोतमा जिला अनूपपुर से आरोपी मोहम्मद शाकिर पिता मोहम्मद नासिर उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
राजपुर पुलिस ने कई सीसीटीवी के माध्यम से घटना दिनांक के दिन एक संदिग्ध मारुति सुजुकी कंपनी की जेन कर अंबिकापुर की ओर जाते देखी गई व मुखबिर के सूचना के अनुसार उसी कार से अंबिकापुर शहर में भी चोरी की घटना किया जाना बताया गया जिस आधार पर राजपुर पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसके बाद आरोपी ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया है।
राजपुर पुलिस एक आरोपी को पकड़ने में तो सफलता हासिल की है परंतु अभी भी एक आरोपी और चोरी हुआ जेवरात व नगद बरामद नही कर सकी है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक सुधीर मिंज, उप निरी० दिनेश राजवाड़े, राजेन्द्र ध्रुव, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, लखेश्वर राम, उग्र प्रसाद राजवाड़े, नन्देश्वर, विजय पैकरा, नरेन्द्र कश्यप, मोती राजवाडे तथा सायबर सेल मंगल सिंह, सुखलाल सिंह सक्रिय थे।



