September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एसडीएम ने समर कैंप में पहुँचकर बच्चों का किया उत्साहवर्धन,,,कहा धौर्यपुर्वक लक्ष्य की ओर बढ़ना ही सफलता की कुंजी है…

राजपुर। बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ उनमें छिपी प्रतिभाओं को उभारने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 मई से डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पतरातू में निःशुल्क समर कैंप चलाया जा रहा है।
   कैंप में डीएवी स्कूल सहित दूसरे स्कूल के बच्चे भी शामिल हो रहे हैं।आज समर केम्प में राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से मुख़ातिब होकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पूर्ण समर्पण और धैर्यपूर्वक लक्ष्य की ओर बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।
शिविर में बच्चों को कई प्रकार की गतिविधियों के तहत नई चीज़ें सीखने का अवसर मिल रहा है । बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिक एंड डांस, इंग्लिश स्पोकन, स्पोर्ट्स, योगा, कोडिंग एंड वैदिक मैथ्स, कैलीग्राफी, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ड्रामा, चित्रकला, मेंहदी इत्यादि में शामिल होकर संबंधित कौशलों को ग्रहण कर रहे हैं । बच्चों की उम्र सीमा 5 से 16 वर्ष तक तथा समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सुनिश्चित की गई है।


      गौर तलब है कि बच्चों को खेल-खेल में सिखाने की सुविधा प्रदान करना तथा उनकी व्यावहारिक कुशलता व क्षमताओं पर विशेष ध्यान देना डीएवी विद्यालय की ख़ासियत रही है। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने कहा कि इस समर कैंप के माध्यम से हम बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे विभिन्न गतिविधियों के द्वारा अपने हुनर को सामने लेकर आ सके।
     कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमार गुप्ता, गुड्डू कुमार पटेल, मोहम्मद मनव्वर, दिव्यांशु गुप्ता, शुभम केशरी, तारा कंसारी, रीना तिवारी के साथ-साथ अन्य शिक्षकों का भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से विशेष योगदान रहा जिनके कुशल मार्गदर्शन में उक्त समर कैंप संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!