
राजपुर। बरियों चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघिमा में रविंद्र शर्मा ढाबा के सामने राष्ट्रीय मुख्य राजमार्ग 343 में करीब 10 बजे रामानुजगंज से अंबिकापुर जाने वाली आदर्श के चालक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को ठोकर मार दी।बस के ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक छोटा बच्चा व उसके पति घायल गए।

जानकारी के अनुसार घटना लगभग 10 बजे की है। ग्राम धंधापुर कोरवापारा थाना राजपुर निवासी बाबूलाल पिता सकल पहाड़ी कोरवा उम्र 26 वर्ष एवं उसकी पत्नी सुनीता उम्र 24 वर्ष तथा 1 साल का छोटा बच्चा धंधापुर से ग्राम भेस्की शादी में शामिल होने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में जा रहे थे। तभी बरियों के थाना के बघिमा के पास मुख्य सड़क पर रामानुजगंज से अम्बिकापुर जा रही आदर्श बस क्रमांक CG 15 AB 0637 के चालक द्वारा मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में बाबूलाल की पत्नी सुनीता के सर में बस का चक्का चढ़ जाने से मौके पर ही सुनीता की मौत हो गई और मोटरसाइकिल चालक बाबूलाल एवं 1 साल के छोटे बच्चे को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद स्थानीयों द्वारा घायलो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है।



