September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

होटलों व ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की जाँच,,,छः होटलों व ढाबों से 15 सिलेंडर की गई जप्त…

राजपुर। बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश तथा जिला खाद्य अधिकारी की उपस्थिति एवँ एसडीएम देवेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में 08 सितंबर 2025 को तहसील राजपुर अंतर्गत ढाबों और होटलों में जिला खाद्य निरीक्षक तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एवं पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग की जांच की गई।

     निरीक्षण के दौरान हीरा एंड जीरा होटल से 07, अजय होटल से 03, संदीप होटल से 01, पायल ढाबा झींगों से 02, गुप्ता होटल झींगों से 01 और इस्राफील होटल झींगों से 01 सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। शेष निरीक्षण स्थलों पर व्यवसायिक सिलेंडरों का ही प्रयोग पाया गया।

   बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर पूरे जिले में होटलों और ढाबो में घरेलू सिलेंडर की जाँच की जा रही है इस तारतम्य में राजपुर के होटलों और ढाबो में कार्यवाही की गई है।उन्होंने बताया कि घरेलू सिलेंडरों का उपयोग व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सालिक राम गुप्ता, नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर, खाद्य निरीक्षक प्रशांत राजवाड़े और पुलिस की टीम उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!