September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया हुई आसान,स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित हो रही विशेष शिविर

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के स्कूली विद्यार्थियों को समय पर जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो सुनिश्चित की जा रही है।

जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों में राजस्व विभाग द्वारा विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त किया जा रहा हैं। शिविरों में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ ही आवेदन भरने, दस्तावेजों का सत्यापन तथा प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।


राजस्व विभाग के अधिकारी एवं मैदानी अमला विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों के आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और उन्हें समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने विकासखंड में निर्धारित तिथि पर आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर जाति, निवास एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करें, ताकि भविष्य में प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!