September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

दो वर्ष पुर्व उमको मेला देखने गई युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई,,,लोक लाज के भय से पत्थर से मारकर दिया था घटना को अंजाम…

बलरामपुर/कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र के कतारी कोना जगल में नाले में दो वर्ष पुर्व छत-विछत हालत में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने पत्थर से मार कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

       दो वर्ष पूर्व 2023 में उमको मेला देखने गई 18 वर्षीय दिव्या उर्फ तोली की हत्या कर दी गई थी।जिसके बाद पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर मामले की जाँच में जुटी थी।पुलिस ने बताया कि मान्दा पैकरा पिता स्व. सस्तु पैकरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी चैनपुर के द्वारा थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की दिव्या उर्फ तोली, उम्र 18 वर्ष दिनांक 06/11/2023 जो उमको मेला देखने गई थी, जिसके शाम तक घर वापस नहीं आने पर आसपास पड़ोस तथा मेला स्थल में रिस्तेदारों में पता करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट पर पुलिस ने थाना कुसमी में गुम इंसान दर्ज कर पता-तलाश में लगी थी।

इस दौरान दिनांक 13/11/2023 को कतारी कोना जगल में नाले के पास छत-विछत् हालत में मृतिका दिव्या उर्फ तोली का शव पड़ा हुआ मिलने पर थाना कुसमी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पीएम कराया गया था। पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक लेख करने पर थाना कुसमी में धारा 302 भादवि दर्ज कर मामला को सुलझाने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा था किन्तु आरोपी का पता नहीं चल पा रहा था।

             अपराध समीक्षा बैठक के दौरान बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले का नए सिरे से अवलोकन कर प्रकरण के निकाल एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक ललित कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा मामले की नए सिरे से सघन जांच विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान गवाहों का कथन एवं घटना स्थल का निरीक्षण एवं घटना कारित करने का कारणों को पता करने पर मृतिका के गांव का संदेही रविशंकर पैकरा उर्फ भगत् पिता सुरेश पैकरा, उम्र 34 वर्ष को तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिव्या के साथ मेरा अवैध संबंध कई सालों से चल रहा था। घटना दिनांक को शाम को करीब 5:30-6:00 बजे मृतिका उमको मेला देखकर वापस आ रही थी तभी आरोपी रविशंकर पैकरा मृतिका दिव्या उर्फ तोली को ऑटो में बैठाकर कतारी कोना जंगल में नाला के पास ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने एवं लोक लॉज के भय से वहीं पास में रखे पत्थर से मृतिका के सिर में मार-मार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी द्वारा बताया गया कि, मृतिका के साथ उसका संबंध होने से आरोपी के घर वालों में आये दिन लड़ाई झगड़ा होता था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन को जप्त कर आरोपी रविशंकर उर्फ भगत् पिता सुरेश पैकरा, उम्र 34 वर्ष चैनपुर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

          इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ललित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप, प्र०आरक्षक प्रताप टोप्पो, प्रधान आरक्षक सुकेश एक्का, धीरेन्द्र चन्देल, आरक्षक कामेश्वर पैकरा, आरक्षक मनोज लकडा, आरक्षक मनोज कुजूर, आरक्षक अनिल पैकरा,आरक्षक रूपेश मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!