July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मंत्रिमंडल की सदबुद्धि के लिए पंचायत सचिवों ने किया हवन पूजन,,,हड़ताल से पंचायतों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित…

राजपुर। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पंचायत सचिव संघ  द्वारा अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर 17 मार्च से हड़ताल पर डटे हुए हैं। आज माता कर्मा जयंती के अवसर पर सचिवों ने छत्तीसगढ़ के मंत्रीमंडल के सद्बुद्धि के लिए हवन पूजन भी किया।

     17 मार्च को विधानसभा घेराव के बाद पंचायत सचिव अपनी एक सूत्रीय माँग शासकीयकरण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सचिवों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों के सभी कामकाज ठप्प पड़ गया है। भाजपा के घोषणा पत्र में 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को अति आवश्यक मानते हुये शीघ्र ही शासकीयकरण करने का भरोसा देते हुये मुख्यमंत्री द्वारा मोदी की गारंटी को पुरा करने हेतु तत्काल कमेटी गठन करने की घोषणा करते हुये शासकीयकरण करने का भरोसा दिया गया।पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए कमेटी का गठन कर प्रतिवेदन भी प्रस्तुत कर दी गई है परंतु अभी तक इस पर कोई ठोस पहल नही होने से पंचायत सचिव काफी क्षुब्ध और नाराज नजर आ रहे हैं।पंचायत सचिवों का कहना है कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी,जब तक हम लोगों की मांगे पुरी नही हो जाती तब तक हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।आज हड़ताली स्थल पर ही उन्होंने मंत्रीमंडल के सद्बुद्धि के लिए पुरे विधिविधान से माता कर्मा जयंती पर हवन पुजन का कार्यक्रम किया।

      हड़ताल के दौरान सचिव संघ राजपुर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष लालसाय प्रजापति, सचिव शेखर कुजूर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अगस्तुस टोप्पो, कृष्णानंद तिवारी, देवीदयाल मरावी, जयपाल सिंह,कल्लू राम, सुनील तिवारी, प्रदीप जायसवाल, रामप्रसाद पैकरा,मदन राम,नोहर साय, नंदलाल यादव, रामदीन राम सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सचिवगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!