September 26, 2026 |

BREAKING NEWS

छात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभागबाल संरक्षण पर विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न,बाल विवाह व मानव तस्करी रोकने सख्त निर्देशपशु तस्करी के मामले में फरार वाहन स्वामी झारखंड से गिरफ्तारवन भूमि पर कब्जे की साजिश का भंडाफोड़,फर्जी पट्टा गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तारपिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस ने छेड़ा वारंटियों के खिलाफ अभियान,,,12 घंटे में 55 वारंटी गिरफ्तार…

बलरामपुर। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ दिया है।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकियों में लंबित वारंटियों की धरपकड़ अभियान शुरू हो गया है।इस अभियान में जिले में 12 घंटे के अंदर लगभग 55 वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

         जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक लेकर प्रभारियों को लंबित स्थाई वारंटियों व गिरफ्तारी वारंटियों की अधिक से अधिक तामिली के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक  निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में लंबति स्थाई वारंटियों व गिरफ्तारी वारंटियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी हेतु पूरे जिले में थाना/चौकी स्तर पर पुलिस टीमों को गठन कर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 23-24/03/2025 को पूरे जिले में स्थाई वारंटियों व गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु वृहद तौर पर अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत थाना/चौकी प्रभारी के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाकर पिछले 12 घंटे के भीतर कुल 55 वारंटिओं को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 34 गिरफ्तारी वारंट तथा 21 स्थाई वारंटी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए वारंटिओं में कई वारंटी कई वर्षों से फरार चल रहे थे, जिनके विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं।

        ज्ञात हो कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की सरहदें झारखण्ड, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश राज्य से लगी हुई है, जिससे असामाजिक तत्वों के प्रवेश करने की स्थिति बनी रहती है। कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पूरे जिले में थाना/चौकी प्रभारीगण के माध्यम से थाना चौकी क्षेत्रों में नशेड़ियों, गुण्डा व निगरानी बदमाशों, माफी बदमाश, असमाजिक तत्वों, बैंक एटीएम, सर्राफा दुकान, लाज एवं दाबा को लगातार चेक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना/चौकी क्षेत्र के गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों के  निवास स्थान पर जाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेकर उन्हें थाना तलब कर उनकी परेड कराई गई तथा उन्हें आपराधिक कृत्यों से दूर रहने की कड़ी समझाईश दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों के निवास से संबंधित समस्त दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा रहा है। जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार एरिया डॉमिनेशन, गश्त सर्चिग की जा रही है, साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की समय-समय पर चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि, किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल होना पाए जाने पर पर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

          पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, शराब सेवन कर वाहन ना चलावें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया है कि, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!