June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

सड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा चेकडेम,,,जल संरक्षण के साथ साथ किसानों की होगी आर्थिक स्थिति मजबूत…

राजपुर। बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चन्द्रगढ़ के कोरोना नाला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत निर्मित हो रहा चेकडेम ग्रामीणों के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है। यह परियोजना जल संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन और खेती-किसानी में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। चेकडेम का निर्माण कार्य कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सम्भाग बलरामपुर की निगरानी में किया जा रहा है।

            बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से यह कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। चेकडेम बनने से वर्षा जल का संरक्षण होगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

        इस परियोजना से सीधे तौर पर कई किसानों को लाभ मिल रहा है। इनमें सुन्दर लाल (0.5 हेक्टेयर), हरिप्रसाद (0.175 हेक्टेयर), बुधराम (0.175 हेक्टेयर), जगत राम (0.175 हेक्टेयर), कृष्णा राम (0.175 हेक्टेयर), जढ्दू राम (0.175 हेक्टेयर), शंकर (0.5 हेक्टेयर), लाल साय (0.65 हेक्टेयर), रामचरण (0.75 हेक्टेयर) और चितरंजन (0.64 हेक्टेयर) प्रमुख हैं। इसके अलावा आसपास के 20 से 25 अन्य किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

          ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी की कमी के कारण सिंचाई में काफी दिक्कत होती थी, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होता था। लेकिन चेकडेम बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। अब किसान मक्का, गेहूं, सरसों, धान, अरहर और उड़द जैसी पारंपरिक फसलों के साथ-साथ परवल, भिंडी, बरबटी और मटर जैसी अन्य सब्जियों का उत्पादन भी आसानी से कर सकेंगे।

        ग्रामीणों का मानना है कि यह चेकडेम न केवल जल संरक्षण का प्रभावी साधन है, बल्कि इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और गांव की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वहीं, मनरेगा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से ग्रामीणों को अपने ही गांव में काम उपलब्ध हो रहा है, जिससे पलायन की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!