September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवनिर्मित चेकडेम ग्रामीणों के लिए हो रहा लाभकारी,,,किसान अब गर्मियों में भी कर सकेंगे खेती…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत परसागुडी के दादरनाला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लगभग 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित चेक डेम किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इस चेक डेम के बनने से आसपास के लगभग 65 किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे उन्हें खेती-किसानी में काफी सहूलियत मिल रही है। साथ ही यह जल संरक्षण और जल संवर्धन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पूर्व में बना चेकडेम का क्षतिग्रस्त मलवा

        चेक डेम में संचित पानी का उपयोग किसान गर्मी के मौसम में भी फसलों की सिंचाई के लिए कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण इस पानी का उपयोग पशुओं को पिलाने और घरेलू जरूरतों के लिए भी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पानी उपलब्ध होने से अब वे अतिरिक्त फसल लेने की तैयारी कर रहे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा रहे हैं।

    ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 20 से 25 वर्ष पहले भी यहां एक चेक डेम बनाया गया था, जो जर्जर होकर पाँच वर्ष पहले टूट गया था। मरम्मत के अभाव में किसानों को लंबे समय तक पानी की समस्या का सामना करना पड़ा और खेती प्रभावित हुई। इस वर्ष नए चेक डेम के निर्माण से स्थिति में सुधार हुआ है और किसानों को दोबारा लाभ मिलने लगा है।

        किसानों ने मांग की है कि यदि इस चेक डेम का गहरीकरण कर दिया जाए तो अधिक मात्रा में पानी संग्रहित किया जा सकेगा और वर्ष भर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने यह भी सुझाव दिया कि दादरनाला का क्षेत्रफल काफी लंबा है और पर्याप्त जगह उपलब्ध है, इसलिए पानी तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया जाए, जिससे लोगों को सुविधा मिले।

      सरपंच सविता कौशिक ने कहा कि चेक डेम बनने से किसानों के साथ पूरे गांव को लाभ मिल रहा है। जल संरक्षण की दृष्टि से यह कार्य अत्यंत उपयोगी है और ग्रामीणों को स्थायी समाधान मिला है।

       ग्रामीण श्रीराम सिंह पोर्ते ने बताया कि यह स्थान पानी संग्रहण के लिए उपयुक्त है और यहां पर्याप्त मात्रा में पानी रुक रहा है। इससे लगभग 65 किसानों को लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में विभिन्न प्रकार की खेती की जाएगी। वहीं महिला ग्रामीण फूल कुमारी टोप्पो ने कहा कि चेक डेम बनने से गांव में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हुई है और किसानों के लिए यह संरचना वरदान साबित हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!